डॉ. हेमलता प्रॉपर्टी विवाद में 5 लोगों को नोटिस: एसडीएम कोर्ट ने दानपत्र मामले में जांच शुरू की, सभी को पेश होने के निर्देश – Jabalpur News

डॉ. हेमलता प्रॉपर्टी विवाद में 5 लोगों को नोटिस:  एसडीएम कोर्ट ने दानपत्र मामले में जांच शुरू की, सभी को पेश होने के निर्देश – Jabalpur News


डॉ. हेमलता श्रीवास्तव अभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। इधर, करोड़ों रुपए की संपत्ति विवाद मामले में जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने प्रकरण दर्ज कर पांच लोगों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को

.

दानपत्र के आधार पर नामांतरण की जांच

एसडीएम कोर्ट ने दानपत्र के जरिए जमीन अपने नाम कराने वाले डॉ. सुमित जैन और उनकी पत्नी डॉ. प्राची जैन को नोटिस जारी किया है। नोटिस की तामील दो-तीन दिन में कराई जाएगी।

नोटिस पाने वालों में डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की दोनों बहनें और नगर निगम जबलपुर का संपदा विभाग भी शामिल है। सभी पक्षों को दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

ट्रस्ट और रजिस्ट्री अधिकारियों का पक्ष भी सुना जाएगा

कोर्ट में धार्मिक गायत्री मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों का पक्ष भी सुना जाएगा। प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।

विवाद 11 हजार वर्गफीट जमीन को लेकर है, जो डॉ. सुमित जैन और उनकी पत्नी के नाम दर्ज बताई जा रही है। दावा है कि डॉ. हेमलता श्रीवास्तव ने स्वयं रजिस्ट्री कार्यालय जाकर मेमोरियल अस्पताल के लिए जमीन हस्तांतरित की थी।

ये खबर भी पढ़ें…

डॉ. हेमलता के लिए परेशानी बनी 50 करोड़ की प्रॉपर्टी

जबलपुर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अब उनके लिए परेशानी की वजह बन गई है। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के चलते न सिर्फ कई लोगों की नजर इस प्रॉपर्टी पर है। आरोप है कि डॉ. श्रीवास्तव का इलाज भी इससे प्रभावित हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

करोड़पति डॉक्टर को भूख से मारने की साजिश!

जबलपुर की बुजुर्ग सीनियर डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव के साथ हुई हैवानियत का खुलासा खुद उन्होंने रेस्क्यू के बाद किया है। डॉक्टर हेमलता ने बताया कि उन्हें पीने के लिए दिनभर में सिर्फ तीन चम्मच पानी दिया जाता था। खाना कभी नहीं दिया। मैं पहले तीजा के अलावा जीवन में कभी भूखी नहीं रही, लेकिन यहां जानबूझकर भूखा रखा गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link