टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महाजंग के लिए मंच सज चुका है. 15 फरवरी को दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने उतरी थीं. बॉयकॉट का मसला थमा ही है कि मैच से पहले सोशल मीडिया पर नया युद्ध देखने को मिला है. भारतीय दिग्गज जडेजा ने एक यूजर पर आपा ही खो दिया. उन्होंने रेवेन्यू का गणित समझाते हुए पाकिस्तानी यूजर को खरी-खोटी सरेआम सुना दी. वो यूजर जो आईपीएल की तुलना पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से करता नजर आ रहा था.
PSL के ऑक्शन से शुरू हुआ बवाल
दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में हाल ही में ऑक्शन देखने को मिला. पाकिस्तान के खिलाड़ी फहीम अशरफ पर बड़ी बोली लगी. फहीम को 8.5 करोड़ पाकिस्तानी रकम में खरीदा गया. ये पोस्ट किसी पाकिस्तानी यूजर ने किया जिसपर एक भारतीय यूजर ने इस रकम को भारतीय रुपये में बदलकर लिखा जो महज 2.9 करोड़ रुपये है. पाकिस्तानी यूजर ने इसपर रिप्लाई किया ‘सिर्फ एक महीने के टूर्नामेंट के लिए है ये आईपीएल की तरह 3 महीने की मजदूरी नहीं.’
जडेजा का ठनका माथा
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा का माथा ठनक गया. उन्होंने पाकिस्तानी यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘तेरा बाप 80% रेवेन्यू ICC से कमाता है. कुल ICC सालाना रेवेन्यू: ~$600 मिलियन (5,000 करोड़ INR). भारत का योगदान: लगभग $420M – $480M (3,500 – 4,000 करोड़ INR) इस पैसे से सभी बोर्ड्स को योगदान मिलता है, नहीं यकीन तो रमीज राजा से पूछ लेना.’
(@AjayJadeja171) February 12, 2026
ये भी पढे़ं.. 43 साल के क्रिकेटर ने तोड़ा जयसूर्या का हैरतअंगेज रिकॉर्ड, फिर भी टीम को मिली हार
पीएसएल की उड़ती है खिल्ली
पाकिस्तान इन दिनों कंगाली में दिन काट रहा है. पाकिस्तान सुपर लीग की हर साल खिल्ली उड़ती है, कभी मैदान की लाइट्स पर तो कभी मैदान के लटके काम पर. प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में आईपीएल में लाखों का इनाम मिलता है जबकि पाकिस्तान सुपर लीग में हेयर ड्रायर देते हुए देखा गया है. पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है जबकि आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है.