पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला की हार्ट अटैक से मौत, इटावा से आई थी

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला की हार्ट अटैक से मौत, इटावा से आई थी


Last Updated:

Gwalior News: मृतका का नाम पुष्पा सोनी है. वह उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली थीं. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन ग्वालियर के डबरा में किया गया है. डबरा के नवग्रह मंदिर समारोह में कथा चल रही थी.

Zoom

मृतका पुष्पा सोनी इटावा की रहने वाली थीं.

रिपोर्ट- सुशील कौशिक, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कथा सुनने गई एक महिला की अचानक मौत हो गई. ग्वालियर में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही थी. उत्तर प्रदेश निवासी महिला कथा सुनने आई थी. आयोजन स्थल पर महिला को कथित तौर पर हार्ट अटैक पड़ गया. पीड़िता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम पुष्पा सोनी है. वह उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली थीं. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन ग्वालियर के डबरा में किया गया है. डबरा के नवग्रह मंदिर समारोह में कथा चल रही थी. पुष्पा कथा सुनने के लिए इटावा से डबरा आई थीं. इस दौरान कथित तौर पर उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया.

लोगों ने आयोजन टीम को दी सूचना
महिला को बेहोश होता देख वहां मौजूद लोगों ने फौरन उन्हें संभाला और आयोजन टीम के सदस्यों को सूचना दी. पुष्पा सोनी को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई या मौत का कोई अन्य कारण था.

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक हैं पंडित प्रदीप मिश्रा
बताते चलें कि पंडित प्रदीप मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक हैं. वह जन मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखते हैं. हाल ही में उन्होंने ईरान के हालातों पर बयान दिया था. उन्होंने ईरान में हो रही जन क्रांति को भारतीयों से जोड़कर कहा था कि ईरान हो या कोई अन्य देश, हिंदुस्तानी हर जगह मौजूद हैं और सनातनी अब जाग रहा है. इसके परिणामस्वरूप जनता सनातन धर्म को अपना रही है. भारत के विश्वगुरु बनने का सपना अब जल्द ही पूरा होगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link