पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक? स्टार बल्लेबाज ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक? स्टार बल्लेबाज ने खुद दिया हेल्थ अपडेट


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक? स्टार बल्लेबाज ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

Last Updated:

Abhishek Sharma Health Update: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में खेलेंगे या नहीं, भारतीय फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर रहे अभिषेक शर्मा ने अब खुद अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. अभिषेक ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

Zoom

अभिषेक शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ तबीयत ठीक न होने के चलते नहीं खेले थे. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह मैच के लिए स्वस्थ नहीं हैं. अभिषेक शर्मा के पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. वह 15 फरवरी को होने वाले इस महामुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर तो कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है, लेकिन अभिषेक शर्मा ने अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभिषेक शर्मा से उनके हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं.

नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक शर्मा का ये वीडियो सामने आया, जो ड्रेसिंग रूम के अंदर का लग रहा है. वीडियो में अभिषेक काफी रिलेक्स नजर आ रहे हैं. अर्शदीप ने अभिषेक से पूछा ‘आप कैसे हो?’ जवाब में अभिषेक कहते हैं ‘दाल-चावल अच्छा है.’ अभिषेक दाल-चावल खा रहे थे. आगे अर्शदीप ने उनकी तबीयत के बारे में पूछा तो अभिषेक कहते हैं, ‘मैं ठीक हूं.’ वीडियो से यह साफ लगा कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. हालांकि मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं या नहीं, यह अभी अलग सवाल है.



Source link