Last Updated:
Jabalpur Perfect Date Destinations: वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे और यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो संस्कारधानी जबलपुर में कई ऐसी रोमांटिक जगहें हैं, जहां प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल इस दिन को और खास बना सकते हैं. आइए जानते हैं उन चुनिंदा स्पॉट्स के बारे में, जहां कपल्स वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं…
डुमना नेचर पार्क कपल्स की पहली पसंद होती है क्योंकि यह पार्क मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा पार्क है. प्राकृतिक सौंदर्य से 2 हजार एकड़ तक फैला हुआ डुमना नेचर पार्क कपल्स को काफी पसंद आता है. यह पार्क जबलपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर है. जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. कपल्स हरियाली में जाकर अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट आसानी से कर सकते हैं.
जबलपुर का भदभदा घाट हिडन प्लेस में जाना जाता है. जो जबलपुर स्टेशन से महज 6 किलोमीटर दूर है. इसके नजदीक जमतरा ब्रिज भी है. इस घाट में वॉटरफॉल बनता है. इतना ही नहीं घाट में रॉक्स हैं जहां बैठकर नेचर का दीदार किया जाता हैं. कपल्स के लिए भदभदा का यह घाट किसी जन्नत से कम नहीं हैं.
शहर के बीचों-बीच स्थित भंवरताल गार्डन हरियाली और खूबसूरत लाइटिंग के लिए जाना जाता है. शाम के समय यहां का माहौल बेहद सुहाना हो जाता है. कपल्स यहां टहलते हुए या बैठकर शांत वातावरण में अपने खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जबलपुर शहर से करीब 15-20 किलोमीटर दूर स्थित परियट डैम प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है.यह डैम परियट नदी पर बना हैं. पानी की विशाल झील, हरियाली से घिरी पहाड़ियां और खुला आसमान नेचर और शांति के लिए जाना जाता हैं.
भेड़ाघाट आकर आप नजदीक में पंचवटी पहुंचकर नौका विहार का लुफ्त उठा सकते हैं. भेड़ाघाट के पंचवटी के नौका विहार से भेड़ाघाट की वह खूबसूरती आपको देखने को मिलती है जो आपको शायद देश और विदेशों में भी ना देखने को मिले. इस जगह पर विश्व प्रसिद्ध फिल्मों की भी शूटिंग की गई है.
जबलपुर से बरगी बांध करीब 45 किलोमीटर दूर है जहां जाकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा सकता है. खास बात यह है इस रूट में बाकायदा हरियाली भी है. 45 किलोमीटर का यह सफर काफी रोमांचित रहता है. इतना ही नहीं बरगी डैम में जाकर वोटिंग का लुफ्त वैलेंटाइन डे को खास बना सकता है. जहां बड़ी संख्या में कपल्स पहुंचते हैं.
जबलपुर में एक आईलैंड भी है, जो पायली के नाम से जाना जाता है. नर्मदा नदी पर बने इस छोटे से टापू के नजारे अद्भुत हैं, जो युवाओं को खासा पसंद आते हैं. पहाड़ और नदी के बीच यह टापू प्रकृति का अद्भुत नजारा पेश करता है. घंसौर विकासखंड मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूरी पर स्थित पायली जबलपुर, मंडला और सिवनी की सीमा के पास स्थित है.