‘बाहर से देखकर…’कंगारूओं के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान रजा, दूसरी बार हुआ ऐसा

‘बाहर से देखकर…’कंगारूओं के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान रजा, दूसरी बार हुआ ऐसा


ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में कंगारुओं की करारी हार हुई. यह दूसरा मौका था जब ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप में आमने-सामने थे. जिम्बाब्वे ने इस महाभिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हराकर जबरदस्त रिकॉर्ड स्थापित करने का काम किया है.यह मुकाबले कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया.  जिसमें जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से गजब कि शिक्सत देते हुए ऐतिहासिक जीत अपने नाम की. गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी और लगभग सभी डिपार्टमेंट में इन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की. यह जीत ना सिर्फ जिम्बाब्वे के लिए बल्की सभी अंडरडॉग देशों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.  जीत के बाद कप्तान सिकंदर रजा बेहद खुश हैं और उन्होंने अपनी टीम की इस जीत पर काफी कुछ कहा है.

खुद को बड़ा भाई बताया
मैच के बाद कप्तान रजा ने कहा,’बहुत ही ज्यादा खुश हूं और गौरव महसूस कर रहा हूं. बड़े भाई जैसा महसूस कर रहा हूं जिनके छोटे भाई आपस में मिलकर इतना कुछ हासिल कर रहे हैं. ‘बता दें कि कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली अचानक मांसपेशियों में खिचाव की वजह से उन्हें बीच मैदान से बाहर जाना पड़ा.  उनकी कप्तानी में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को हराने का कारनामा किया है.

‘ये अविश्वनीय है’
कप्तान सिकंदर रजा ने आगे कहा, ‘बाहर से देखकर काफी अच्छा लग रहा था कि टीम ने किस तरह से शुरुआत से ही डॉमिनेट किया और फिर अंत में जीत हासिल की. टीम में शानदार माहौल और यूनिटी होने की वजह से हमने मुकाबले में जीत हासिल की.  बाहर से देखकर काफी गर्व महसूस हो रहा था. अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूं. ये अविश्वनीय है. खासकर जिस तरीके से हमने गेंदबाजी की, बल्लेबाजी की और चौके रोके सब बेहद शानदार था. हमारे लिए जीत बहुत जरूरी थी और वो मिली.’

Add Zee News as a Preferred Source


जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को दूसरी बार रौंदा

यह पहला मौका नहीं है जब जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया हो. इससे पहले साल 2007 में दिग्गज ऑस्ट्रेलिया जो की बड़े-बड़े सूरमाओं से भरी थी. एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, ब्रेट ली वाली ऑस्ट्रेलिया को ब्रेंडन टेलर की धांसू पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने बुरी तरह से पठकनी दी थी. वह मैच आज भी हिस्ट्री में शुमार है और एक बार फिर जिम्बाब्वे ने हिस्ट्री रीपीट करने का कारनामा क्रिकेट जगत में सभी के होश उड़ा दिए हैं.

ये भी पढे़ं: IPL 2026: ना जडेजा,  ना जायसवाल… ये खिलाड़ी बना राजस्थान रॉयल्स टीम का नया कप्तान, देखें 2007 से अभी तक पूरी लिस्ट



Source link