भोपाल में कम हो जाएंगे 4.50 लाख वोटर्स: एक दिन पहले ही SIR का काम पूरा; सभी आपत्तियों की सुनवाई – Bhopal News

भोपाल में कम हो जाएंगे 4.50 लाख वोटर्स:  एक दिन पहले ही SIR का काम पूरा; सभी आपत्तियों की सुनवाई – Bhopal News




स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) और फिर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के बाद भोपाल की वोटर लिस्ट से करीब साढ़े 4 लाख वोटर कम हो जाएंगे। भोपाल ने एसआईआर का काम एक दिन पहले यानी, शुक्रवार को ही पूरा कर लिया। हालांकि, फाइनल मतदाता सूची 21 फरवरी को जारी होगी। बता दें कि 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद 22 जनवरी तक बूथ लेवल ऑफिसर यानी, बीएलओ अपने-अपने बूथ पर बैठें। इस दौरान उन्होंने नए फॉर्म 6, 7 और 8 प्राप्त किए। एसआईआर में जिन मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ में रखा गया कि उन्हें नोटिस जारी किए गए और 50 दिन के अंदर उनका रिकॉर्ड देखा। 14 फरवरी तक ये काम होना था, लेकिन जिला प्रशासन ने एक दिन पहले 13 फरवरी को ही काम पूरा कर लिया। पहले इतनी थी मतदाता संख्या
एसआईआर से पहले 27 अक्टूबर-25 की स्थिति में भोपाल की मतदाता संख्या 21 लाख 25 हजार 908 थी। एसआईआर में कुल 4 लाख 38 हजार 875 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। इसके बाद करीब 12 हजार नाम और हटाए गए हैं। इस तरह वोटर लिस्ट से साढ़े 4 लाख मतदाताओं के नाम हट चुके हैं। 21 फरवरी को फाइनल सूची जारी होगी।



Source link