भोपाल में ‘दंड पूजन’ के साथ वैलेंटाइन डे का विरोध: पार्कों में तैनात रहेंगी टीमें; पश्चिमी संस्कृति के विरोध में बजरंग दल सक्रिय – Bhopal News

भोपाल में ‘दंड पूजन’ के साथ वैलेंटाइन डे का विरोध:  पार्कों में तैनात रहेंगी टीमें; पश्चिमी संस्कृति के विरोध में बजरंग दल सक्रिय – Bhopal News




अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे के विरोध में एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। संगठन ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को रोकने के लिए ‘दंड पूजन’ किया और युवाओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि प्यार के नाम पर सार्वजनिक अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति ने दंड पूजन के दौरान कहा, “प्यार भारतीय संस्कृति में मर्यादा और सम्मान के साथ होता है, लेकिन पश्चिमी प्रभाव में आज युवा अश्लीलता की ओर बढ़ रहे हैं। भोपाल में ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन केवल अनुचित व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करेगा, सच्चे प्रेम या पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ नहीं। 14 फरवरी को पार्कों में तैनात रहेंगी टीमें 14 फरवरी को राष्ट्रीय बजरंग दल की एक दर्जन टीमें शहर के प्रमुख पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तैनात रहेंगी। यदि कोई जोड़ा अश्लील हरकत करते पाया गया तो सिर मुंडवाकर सड़कों पर जुलूस निकाला जाएगा। संगठन ने कहा कि यह कदम केवल मर्यादा भंग करने वालों के लिए है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुंभकार, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विकास पटेल, राज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पाश्चात्य संस्कृति के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया। भारतीय मूल्यों पर जोर, वैलेंटाइन डे का विरोध बजरंग दल का कहना है कि वैलेंटाइन डे पश्चिमी संस्कृति का प्रतीक है, जो भारतीय मूल्यों और परंपराओं के विपरीत है। इसे ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ या अन्य सांस्कृतिक रूप से मनाया जाना चाहिए। संगठन ने पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।



Source link