सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कचरा और नाली के विवाद में मारपीट कर 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिता, दो बेटे समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। थाने लाकर आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी को फरियादिया गुड्डन पत्नी पुरुषोत्तम यादव उम्र 55 वर्ष निवासी धर्माश्री अंबेडकर वार्ड ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि मकान निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसियों से विवाद था। उसी बात को लेकर रात करीब 9.30 बजे आरोपी घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। गालियां देने से मना किया तो लाठी और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पुरुषोत्तम यादव के साथ जमकर मारपीट की। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुरुषोत्तम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। वारदात में उपयोग लाठी जब्त की
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गोपीलाल उर्फ मुन्ना पिता गुलाब सिंह यादव उम्र 63 वर्ष, नरेंद्र पिता गोपीलाल यादव उम्र 39 वर्ष, सुरेंद्र पिता गोपीलाल यादव उम्र 41 वर्ष और मनोज उर्फ बाबू पिता कड़ोरीलाल यादव उम्र 47 वर्ष सभी निवासी धर्माश्री अंबेडकर वार्ड शामिल हैं। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। उनके कब्जे से वारदात में उपयोग की गई लाठी जब्त की। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
Source link