महाशिवरात्रि महोत्सव में साध्वी पीतांबरा ने दिया प्रेम संदेश: जितेंद्र चौरसिया ने गाया आल्हा; आज कविता शर्मा, कल लखबीर सिंह लक्खा देंगे प्रस्तुति – Tikamgarh News

महाशिवरात्रि महोत्सव में साध्वी पीतांबरा ने दिया प्रेम संदेश:  जितेंद्र चौरसिया ने गाया आल्हा; आज कविता शर्मा, कल लखबीर सिंह लक्खा देंगे प्रस्तुति – Tikamgarh News




टीकमगढ़ के मातृ धाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन जारी है। सात दिवसीय इस समारोह में गुरुवार रात बुंदेली लोक गायक जितेंद्र चौरसिया ने अपने साथी कलाकारों के साथ आल्हा गायन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बुंदेली पारंपरिक नृत्य का भी मंचन किया गया। इससे पहले, दोपहर में वृंदावन धाम से पधारीं साध्वी पीतांबरा ने श्रीमद् भागवत कथा सुनाई। उन्होंने सामाजिक मूल्यों पर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जहां भाई-भाई के साथ बेईमानी करने लगता है, वहीं से कलियुग का वास आरंभ हो जाता है। साध्वी ने युवा पीढ़ी को अपनी जीवनशैली पर आत्ममंथन करने और भक्ति व साधना से जुड़ने की प्रेरणा दी। संत सानिध्य में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ संत श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा सुनने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। गुरुवार रात के कार्यक्रम में संत श्री रविशंकर महाराज सहित बड़ी संख्या में दर्शक देर रात तक मौजूद रहे। सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जितेंद्र चौरसिया और उनकी टीम ने बुंदेली नृत्य और आल्हा गायन का मनमोहक मंचन किया। पारंपरिक वेशभूषा, लयबद्ध ताल और लोक संस्कृति से ओतप्रोत इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज गायिका कविता शर्मा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी 9 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव में आज (शुक्रवार) बुंदेली गायिका कविता शर्मा अपनी टीम के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। महोत्सव के दौरान कल (14 फरवरी) प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा भजनों की प्रस्तुति देंगे। महाशिवरात्रि के दिन, यानी 15 फरवरी को सुबह 6 बजे से शिवार्चन का आयोजन किया जाएगा। इसी शाम इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।



Source link