‘लप्पेबाज मानो …’ भारत के खिलाफ महामुकाबले के पहले पाकिस्तानी पेसर ने अभिषेक शर्मा का सरेआम बनाया मजाक

‘लप्पेबाज मानो …’ भारत के खिलाफ महामुकाबले के पहले पाकिस्तानी पेसर ने अभिषेक शर्मा का सरेआम बनाया मजाक


भारत और पाकिस्तान के बीच महाभिड़ंत में अभी 48 घंटे बाकी हैं लेकिन, ड्रामे की शुरुआत हो चुकी है. मुकाबले से ठीक पहले  पूर्व पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का उपहास उड़ाने की शर्मनाक हरकत की है. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जोरों से लगी हुई हैं. कल नामीबिया को हराकर एक बार फिर ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया नंबर 1 पर पहुंच चुकी है. बहरहाल, बता दें  कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब-जब मुकाबला हुआ है ऐसी जुबानी जंग सोशल मीडिया पर बहस छिड़ना और मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनातनी होना बेहद स्वाभिक है. लेकिन, तेज गेंदबाज आमिर ने मानो इस बार सभी हदें पार कर डाली.

‘लप्पेबाज का तमगा’
मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बात करते हुए भारतीय बल्लेबाज Abhishek Sharma की बल्लेबाजी शैली पर खुलकर कमेंट किया. आमिर का कहना था कि अभिषेक पारंपरिक बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि ज्यादातर बड़े शॉट खेलने पर निर्भर रहते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी नजर में अभिषेक एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगभग हर गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश करते हैं. अगर टाइमिंग सही बैठ जाए तो रन बन जाते हैं, लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता. आमिर के मुताबिक उनकी बल्लेबाज़ी में जोखिम काफी ज्यादा है और इसी वजह से उनके लगातार सफल होने की संभावना कम रहती है.

‘बड़े आसानी से बनेंगे शिकार’
आमिर ने आगे कहा कि आठ पारियों में अगर वह एक-दो बार बड़ा स्कोर कर लेते हैं तो बाकी मौकों पर जल्दी आउट होने का खतरा बना रहता है। उनका मानना है कि अभिषेक की तकनीक बहुत मजबूत नहीं दिखती और वह ज्यादातर गेंद को हिट करने के इरादे से खेलते हैं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि समझदार और योजनाबद्ध गेंदबाज उनके खिलाफ रणनीति बनाकर आसानी से सफलता पा सकते हैं. खासकर अगर गेंद को शरीर के पास स्विंग कराया जाए तो उन्हें परेशान किया जा सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source


अभिषेक के खेलने पर संशय

अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम से बाहर रहे थे. साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान ये भी संकेत दिया था कि वह अगले मुकाबले में भी बेंच पर बैठ सकते हैं. इसकी वजह है अभिषेक की तबियत. दरअसल, वह पिछले हफ्ते बीमार हो गए थे और इस वजह से वह रेस्ट पर हैं. ऐसे में अभिषेक के खेलने पर अभी भी सवाल बना हुआ और अगर वह पाक के खिलाफ खेलते हैं, तो उनका चलना विरोधियों के मुंह पर तमाचे जैसा होगा.

ये भी पढ़ें:37 की  उम्र में बनेंगी क्रिकेट होस्ट की पत्नी, मुंबई में ग्रैंड शादी की तैयारियां जोरों पर, जानें कौन हैं कृतिका कमरा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



Source link