वन नेशन वन इलेक्शन पर ओपी रावत का होगा व्याख्यान: राज्य निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि – Bhopal News

वन नेशन वन इलेक्शन पर ओपी रावत का होगा व्याख्यान:  राज्य निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि – Bhopal News




मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का 32वां स्थापना दिवस समारोह 16 फरवरी को होगा। करीब 9 साल बाद मनाए जा रहे स्थापना दिवस समारोह में आयोग के निर्वाचन साहित्य-ई बुक का विमोचन और प्रेक्षा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत होंगे। रावत “वन नेशन-वन इलेक्शन में स्थानीय निर्वाचन की भूमिका” विषय पर व्याख्यान देंगे। उधर पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम “स्थानीय निर्वाचन में सुधार की चुनौतियां” विषय पर उद्बोधन देंगे। इसी कार्यक्रम में दैनिक भास्कर, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के विभागाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह “जमीनी लोकतंत्र में पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव” विषय पर और एडवोकेट सिद्धार्थ सेठ स्थानीय निर्वाचन में न्यायालयीन सबक” विषय पर उद्बोधन देंगे। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह ने बताया कि समारोह में आयोग के निर्वाचन साहित्य-ई बुक का विमोचन और प्रेक्षा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही स्थानीय निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।



Source link