सतना में क्रेशर प्लांट में मजदूर की मौत: सफाई करते वक्त अचानक बेल्ट चालू होने से हादसा, परिवार में दिव्यांग पत्नी और 3 बच्चे – Satna News

सतना में क्रेशर प्लांट में मजदूर की मौत:  सफाई करते वक्त अचानक बेल्ट चालू होने से हादसा, परिवार में दिव्यांग पत्नी और 3 बच्चे – Satna News




सतना के कोलगवां में एक क्रेशर प्लांट में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने प्लांट पर लापरवाही का आरोप लगाते पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। घटना के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मृतक की पहचान बिरहुली नई बस्ती निवासी रमेश चौधरी (38) पुत्र दुलेचंद चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रमेश चौधरी रोज की तरह क्रेशर प्लांट में काम पर गया था। वो कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहा था, तभी अचानक बेल्ट चालू हो गई। बेल्ट में फंसने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मशीन बिना किसी पूर्व सूचना के चालू की गई, जिससे यह हादसा हुआ। परिजन मुआवजा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रमेश चौधरी पिछले लगभग 15 सालों से इसी क्रेशर में काम करता था और अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं और उसकी पत्नी फूलबाई दिव्यांग हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने परिवार के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही कोलगवां और सिटी कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।



Source link