Last Updated:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया की टीम पर जीत एक बड़ा उलटफेर है. इस जीत से भारतीय टीम के फैंस बहुत खुश हैं. इसकी वजह से पिछले दो वर्ल्ड कप में जब कंगारू टीम को जिम्बाब्वे से हार मिली तो भारत ट्रॉफी जीता. 1983 और 2007 में जब भी नतीजा जिम्बाब्वे के हक में आया तो चैंपियन भारत बना.
जिम्बाब्वे ने जब जब वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया तब भारत चैंपियन बना है
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार, 13 फरवरी को एक बेहद चौंकाने वाले नतीजे में जिम्बाब्वे ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए स्टार खिलाड़ियों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23 रन से हरा दिया. मैट रेनशॉ की शानदार कोशिश के बावजूद जिम्बाब्वे ने 169 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर का बचाव किया. टीम ने साबित कर दिया कि ओमान के खिलाफ उनका पहला मैच कोई इत्तेफाक नहीं था. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी बल्लेबाजी को सिर्फ 146 रन पर समेट दिया. इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर 8 में क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है. वे ग्रुप बी की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. 19 साल बाद किसी बड़े वैश्विक टूर्नामेंट में पहली बार जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. आखिरी बार जब 2007 में ऐसा हुआ था तब भारतीय टीम वर्ल्ड चैंंपियन बनीं थी.
ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिहाज से यह लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और पहले पांच ओवर में ही उनका स्कोर 29 पर 4 विकेट हो गया. ब्लेसिंग मुजाराबानी ने जोश इंग्लिस को जल्दी आउट कर शुरुआत की, वहीं ब्रैड इवांस ने कैमरून ग्रीन और खतरनाक ट्रैविस हेड को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ा दीं. टिम डेविड भी बिना खाता खोले मुजाराबानी का शिकार बने, जिससे ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर दबाव में आ गया और आखिर तक नहीं उबर पारा. 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झकने वाले इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
जिम्बाब्वे की जीत से भारत कब-कब बना चैंपयन
भारतीय टीम के लिए ये इत्तेफाक दो बार हो चुका है. जब भी ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ जिम्बाब्वे को वर्ल्ड कप में जीत मिलती है तो चैंपियन भारत बनता है. साल 1983 के वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम ने 13 रन से ऑस्ट्रेलिया के हराया था. 6 विकेट पर 239 रन बनाने के बाद कंगारू टीम के 226 रन के स्कोर पर रोक दिया था. 2007 के टी20 वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे ने 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया था. 1983 में भारत ने कपिल देव की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीता और 2007 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें