IND vs PAK T20 WC 2026 Weather Update: भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया, कोलंबो में बरसेगा इंद्रदेव का कहर?

IND vs PAK T20 WC 2026 Weather Update: भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया, कोलंबो में बरसेगा इंद्रदेव का कहर?


T20 World Cup 2026 IND vs PAK Weather Update: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच पर फैंस की नजर है. विवादों से निकलते हुए आखिरकार यह मैच तय समय पर होगा. रविवार (15 फरवरी) को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इन दो चीर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. हालांकि, यह मैच एक बार फिर से मुश्किल में पड़ सकता है, लेकिन इस बार मुद्दा बॉयकॉट नहीं है.

मैच पर बारिश का साया

श्रीलंका के मौसम विभाग के अनुसार, कोलंबो में रविवार (15 फरवरी) को हल्की से भारी बारिश हो सकती है, जिसका मतलब है कि मैच पर शक हो सकता है. यह नई मुश्किल तब आई है जब पाकिस्तानी सरकार ने पहले मैच के बॉयकॉट की घोषणा करने के बाद अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप मैच में खेलने की मंजूरी दे दी थी. मैच के दौरान इंद्रदेव का कहर देखने को मिल सकता है. इससे फैंस के हाथ निराश लग सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या है मौसम का पूर्वानुमान?

रविवार के मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, कोलंबो में बारिश की 85 प्रतिशत से ज्यादा संभावना है. शाम को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दिन शहर में आंधी-तूफान की भी लगभग 24 प्रतिशत संभावना है. रविवार को कोलंबो में कुल 2.4mm बारिश होने का अनुमान है, जिससे भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस काफी निराश हैं.

ये भी पढ़ें: 6, 6, 6, 6, 4… ईशान किशन ने दिल्ली में किया धूम-धड़ाका, 20 गेंद पर ठोका अर्धशतक, दहशत में गेंदबाज

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए है रिजर्व डे?

टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होते हैं. अगर रविवार को दोनों एशियाई राइवल्स के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमें बिना नतीजे के 1-1 पॉइंट शेयर करेंगी. जब हेड-टू-हेड मैचों की बात आती है तो भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 7-1 का रिकॉर्ड है. पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत बाबर आजम की कप्तानी में 2021 में मिली थी.

ये भी पढ़ें: 43 साल के क्रिकेटर ने तोड़ा सनथ जयसूर्या का हैरतअंगेज रिकॉर्ड, फिर भी टीम को मिली शर्मनाक हार

भारत-पाकिस्तान ने 2-2 मैच जीते

ग्रुप A में अब तक भारत और पाकिस्तान दोनों ने दो-दो जीत हासिल की हैं. डिफेंडिंग चैंपियन और सह-मेजबान भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया है. दूसरी ओर, सलमान अली आगा की टीम ने नीदरलैंड्स और अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल की है.



Source link