Last Updated:
MP Road Tax Discount: Vikram Vyapar Mela 2026 उज्जैन में 15 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसमें वाहनों पर 50 प्रतिशत तक मोटरयान कर की छूट दी जाएगी. राज्य सरकार की कैबिनेट ने रोड टैक्स में इस बड़ी राहत को मंजूरी दी है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदना सस्ता होगा. 2025 में इस मेले से 313 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था और इस बार नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. मेले में 223 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां हिस्सा लेंगी. जानिए उज्जैन विक्रम व्यापार मेला 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी.
Ujjain Vikram Mela 2026: धार्मिक नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विक्रम व्यापार मेला 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इस बार मेला वाहन खरीदारों के लिए खास सौगात लेकर आ रहा है. राज्य सरकार की कैबिनेट ने उज्जैन और माधवराव सिंधिया व्यापार मेले में खरीदे जाने वाले वाहनों पर मोटरयान कर में 50 प्रतिशत तक की छूट को मंजूरी दे दी है. यह छूट सीधे रोड टैक्स पर लागू होगी, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदना पहले से सस्ता पड़ेगा.
50% Motor Vehicle Tax में छूट
उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने जानकारी दी कि टैक्स छूट और कंपनियों के विशेष ऑफर के कारण इस बार मेला वाहन खरीदारों और डीलरों दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा.
परिवहन विभाग जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा. आरटीओ अधिकारियों के अनुसार एनआईसी सॉफ्टवेयर में बदलाव के बाद विक्रेताओं को ट्रेड सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे, जिससे बिक्री प्रक्रिया पारदर्शी और आसान रहेगी.
223 स्टॉल के साथ भव्य आयोजन
15 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेले में:
123 चारपहिया वाहन स्टॉल, 40 दोपहिया स्टॉल, 60 फूड स्टॉल, कुल 223 दुकानें लगेंगी. आयोजन स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर का विशाल मैदान रहेगा.
हर साल बढ़ रहा है राजस्व
2024: 23,705 वाहन बिक्री, 122.11 करोड़ राजस्व
2025: 36,223 वाहन बिक्री, 313.56 करोड़ राजस्व
2026 में इससे भी ज्यादा बिक्री का अनुमान है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें