अभिषेक को पाकिस्तान के खिलाफ खिलाकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, किसने दिया बयान?

अभिषेक को पाकिस्तान के खिलाफ खिलाकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, किसने दिया बयान?


India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: मैदान के बाहर काफी विवाद और पाकिस्तान सरकार के बायकॉट से यूटर्न लेने के बाद अब भारत-पाकिस्तान मुकाबला आखिरकार होने जा रहा है. यह मैच 15 फरवरी यानी कल कोलंबो में खेला जाएगा. फैंस एक बार फिर भारत-पाक महामुकाबले के रोमांच के लिए तैयार हैं. कुछ ही महीनों पहले एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक लगाते हुए खिताब जीता था. दोनों टीमों के बीच फाइनल समेत तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए थे. भारत ने सभी में जीत दर्ज की थी. अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाने उतरेगी. हाई-वोल्टेज मैच के लिए टीम इंडिया शुक्रवार को कोलंबो पहुंची. हालांकि, इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ताजा वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना है. इस मैच से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहिए.

February 14, 202612:11 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: फिंच की सलाह, अभिषेक को लेकर जल्दबाजी मत करना

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरॉन फिंच ने कहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा को शामिल कर जल्दबाजी नहीं करना चाहिए. अभिषेक को पेट के संक्रमण की वजह से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था था, जिसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा. वह अभी पूरी तरह से फिट होने की प्रक्रिया में हैं. फिंच का मानना है कि टीम को उनकी फिटनेस को प्राथमिकता देनी चाहिए और बिना पूरी तरह ठीक हुए उन्हें मैदान पर उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहिए. फिंच ने कहा, ‘मेरे हिसाब से अगर अभिषेक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं और आप जोखिम नहीं लेना चाहते, तो यह बिल्कुल सही फैसला होगा. क्योंकि आप टूर्नामेंट को पहले स्टेज में जीत नहीं सकते, लेकिन यहां गलती करके उसे जरूर हार सकते हैं.’

February 14, 202612:05 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: बुमराह या शाहीन नहीं, हार्दिक के नाम सबसे ज्यादा विकेट

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम है. उन्होंने 2016 से 2025 के बीच 9 मैचों में हार्दिक ने 15 विकेट लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने 9 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में कल होने वाली महाजंग में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए बड़ा रोल निभाते नजर आएंगे.

February 14, 202609:44 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: अजंता मेंडिस ने भारत को किया अलर्ट

पाकिस्तान के उस्मान तारिक को भारत के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा है. मुकाबले से पहले श्रीलंका के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने टीम इंडिया को उस्मान तारिक ही नहीं, बल्कि दो अन्य स्पिनर्स से सावधानी रहने को कहा है. उन्होंने अबरार अहमद और सैम अयूब को भारत के खिलाफ सबसे पाकिस्तान का बड़ा हथियार माना. मेंडिस ने कहा, ‘कैरम बॉल, खासकर जब इसे बैक-स्पिन के साथ फेंका जाता है, यानी गेंद पीछे की ओर घूमती है, तो यहां यह अच्छी तरह से स्किड करेगी. अबरार और सैम दोनों इसी शैली में गेंदबाजी करते हैं और बैक-स्पिन पर भरोसा करते हैं. इसलिए उन्हें प्रेमदासा स्टेडियम में अच्छी मदद मिलने वाली है.’

February 14, 202608:00 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: हरभजन सिंह ने की जीत की भविष्यवाणी

हरभजन सिंह ने इस मुकाबले में भारत की जीत की भविष्यवाणी की है. हालांकि, उन्होंने टीम इंडिया को उस्मान तारिक से संभलकर खेलने की सलाह दी. ANI से बातचीत में हरभजन सिंह ने कहा कि भारत के पास जीतने की पूरी ताकत और संतुलन है, लेकिन टीम को तारिक के खिलाफ अनावश्यक रिस्क लेने से बचना होगा. हरभजन ने कहा, ‘भारत यह मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर है (उस्मान तारिक), वह अच्छा स्पिनर है, हमें उसके खिलाफ सावधानी से खेलना होगा.’

February 14, 202607:39 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: अभिषेक शर्मा के खेलने पर क्या अपडेट?

इस मैच में अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं, यह निर्णय उनकी तबीयत पर निर्भर करेगा. उन्हें पेट के संक्रमण के चलते नामीबिया के खिलाफ बाहर बैठें पड़ा था. हालांकि, वह शुक्रवार को टीम के साथ कोलंबो पहुंच गए हैं. भारतीय टीम शनिवार शाम को अभ्यास सत्र करेगी. इसमें अभिषेक की फिटनेस पर करीबी नजर रखी जाएगी, जिसके बाद उनके पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलने को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

February 14, 202606:36 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: अगर बारिश से धुला मुकाबला तो क्या होगा?

अगर भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. ऐसे में भारत सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. वहीं, पाकिस्तान भी सुपर-8 में जगह बना लेगा, क्योंकि ग्रुप में किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं है. यूएसए और नीदरलैंड ने तीन-तीन मैच खेल लिए हैं और दोनों के दो-दो अंक हैं. वहीं, नामीबिया का दो मैच खेलकर खाता नहीं खुला है.

February 14, 202606:29 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: मैच में बारिश डाल सकती है खलल

भारत-पाकिस्तान के इस महामुकाबले में बारिश की संभावना है. शुक्रवार को श्रीलंका के मौसम विभाग ने 15 और 16 फरवरी के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है. प्राकृतिक आपदा प्रारंभिक चेतावनी केंद्र की एडवाइजरी के अनुसार लोगों को मौसम की भविष्यवाणी और ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. Accuweather के मुताबिक मैच वाले दिन करीब 4 घंटे बारिश होने की संभावना है और 26% तक आंधी-तूफान की भी आशंका है. फैंस और खिलाड़ियों, दोनों के लिए ही यह अच्छी खबर नहीं है.

February 14, 202606:23 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: टीम इंडिया का हुआ जबरदस्त वेलकम

टीम इंडिया का कोलंबो में जबरदस्त वेलकम हुआ. जब टीम का विमान कोलंबो एयरपोर्ट पर उतरा, तो वहां स्थानीय कलाकार पारंपरिक कपड़ों में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ढोल की धुन पर झूमते और मस्ती करते नजर आए. उनकी एनर्जी और खुशमिजाज अंदाज ने इस पल को वायरल और ट्रेंडी बना दिया. वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर हमेशा की तरह गंभीर अंदाज में दिखे. इसके अलावा हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए.

February 14, 202606:20 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: कोलंबो पहुंची टीम इंडिया

इस महामुकाबले के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है. शुक्रवार, 13 फरवरी को सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने श्रीलंका के लिए उड़ान भरी थी. भारतीय टीम ने अब तक खेले अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अपने ग्रुप में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया हुआ है. भारत की नजरें पाकिस्तान को रौंदकर सुपर-8 के लिए जगह पक्की करने पर होंगी.

February 14, 202606:16 IST

India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates:भारत-पाकिस्तान मैच के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दिन होने वाला है. इस दिन भारत और पाकिस्तान का हाई-प्रोफाइल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए तैयार हैं. दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस मुकाबले पर है. टीम इंडिया मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है, जबकि पाकिस्तान पहले से ही अपने मुकाबले श्रीलंका खेल रहा है.



Source link