India vs Pakistan: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है. अब से कुछ घंटे बाद कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस जंग को देखने के लिए दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले अहम मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा से उनकी टीम बिल्कुल डरी हुई नहीं है, ऊपर से सलमान ने 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी को अपना ट्रंप कार्ड बता दिया.
भारत के खिलाफ भिड़ंत से पहले पाक कप्तान सलमान अली आगा ने कई अहम सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा है कि इस मैच के लिए पाकिस्तान की टीम पूरी तरह तैयार है. सलमान अली आगा ने साफ-साफ कह दिया कि कोलंबो में स्पिनर ही जीत में अहम रोल अदा करेंगे.
अभिषेक शर्मा पर क्या बोले सलमान अली आगा?
जब पाकिस्तान के कप्तान से टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया. सलमान आगा ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे. आशा है कि वे अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं.
बता दें कि 2024 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने के बाद से अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ केवल तीन मैच खेले हैं, और ये सभी मैच एशिया कप 2025 के दौरान हुए थे. उन्होंने पाक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 31, 74 और 5 रन बनाए और अपने अच्छे दिन पर विपक्षी टीम के लिए खतरा बने रहते हैं.
उस्मान तारिक हैं पाकिस्तान के ट्रंप कार्ड
भारत-पाक मैच से पहले लंबे कद के स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा का विषय बने हुए हैं. तारिक पर उनके अजीब एक्शन को लेकर कई आरोप लगे हैं, लेकिन कप्तान सलमान आगा परेशान नहीं हैं. उन्होंने उस्मान तारिक को टीम का ट्रंप कार्ड बताते हुए कहा कि उस्मान को ICC ने दो बार क्लीन चिट दी है. मुझे नहीं पता कि उनके एक्शन के बारे में इतनी बातें क्यों हो रही हैं. उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच में कौन मारेगा बाजी? क्रिकेट के 2 दिग्गजों ने कर दी भविष्यवाणी