इतना हंगामा क्यों है… उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सलमान ने क्या कह दिया

इतना हंगामा क्यों है… उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सलमान ने क्या कह दिया


होमखेलक्रिकेट

इतना हंगामा क्यों है… उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सलमान ने क्या कह दिया

Last Updated:

India vs Pakistan Match in T20I World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उस्मान तारिक का बचाव किया है. उस्मान तारिक अपने बॉलिंग एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. सलमान आगा ने कहा कि आईसीसी की तरफ से उस्मान के एक्शन को लीगल बताया गया है तो फिर उस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है.

Zoom

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन बोले सलमान आगा

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के 15 नवंबर को कोलंबो में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपने ग्रुप में दो-दो मैच जीत चुकी है. ऐसे में इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसका सुपर-8 में पहुंचना पक्का हो जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई वोल्टेज मैच से पहले स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर माहौल गर्म हो रखा है. उस्मान अपनी बॉलिंग एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. उस्मान का एक्शन आईसीसी की तरफ से लीगल है, लेकिन फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को उस पर डाउट है.

ऐसे में भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान में लोग मानते हैं कि उनकी मिस्ट्री स्पिन टीम के लिए एक्स-फैक्टर होगी, वहीं भारत में तारिक की विवादित बॉलिंग एक्शन सुर्खियों में है. लेकिन कोलंबो में बड़े मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने तारिक का बचाव किया है. सलमान आगा का मानना है कि आईसीसी ने पहले भी तारिक की जांच की है और दो बार क्लियर कर दिया है तो उन्हें समझ नहीं आता कि उनके एक्शन पर अब भी चर्चा क्यों हो रही है.

कप्तान सलमान ने किया तारिक का बचाव

सलमान आगा ने शनिवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आईसीसी ने उनकी जांच की है और दो बार क्लियर किया है, मुझे नहीं पता इतना हंगामा क्यों है.’ आगा ने कहा कि तारिक को अपने बॉलिंग एक्शन पर होने वाली बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह इसकी आदत डाल चुके हैं. सलमान आगा ने आगे कहा, “वैसे भी उसे इन सब बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जब से उसने खेलना शुरू किया है, लोग उसके एक्शन पर बात करते हैं, तो वह इसकी आदत में है.”

कैसा है उस्मान तारिक का टी20 रिकॉर्ड

30 साल के उस्मान तारिक ने अब तक पाकिस्तान के लिए लिए चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं. उन्होंने 1 नवंबर 2025 को लाहौर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था और चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए थे. अपने दूसरे T20I में 23 नवंबर 2025 को रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने चार बल्लेबाजों को आउट किया.

तारिक ने टी20 विश्व कप वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ कोलंबो में 10 फरवरी को डेब्यू किया और चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए. तारिक ने अब तक कुल 42 T20 मैच खेले हैं और 70 विकेट लिए हैं. अपने पिछले 10 T20 मैचों में उन्होंने 25 बल्लेबाजों को आउट किया है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link