खुशखबरी, CM मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 33वीं क‍िस्‍त की जारी, सिंगल क्लिक से खाते में पहुंचे करोड़ों रुपए

खुशखबरी, CM मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 33वीं क‍िस्‍त की जारी, सिंगल क्लिक से खाते में पहुंचे करोड़ों रुपए


CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा के दौरे पर पहुंचे, जहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री का लोक परंपरा के नृत्य से स्वागत किया गया और उन्हें साफा भी पहनाया गया. पंधाना विधायक छाया मोरे ने तीर कमान, श्रीकृष्ण की प्रतिमा और रंग बिरंगी जैकेट सीएम को भेंट की.

लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त हुई जारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पंधाना में लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस दौरान उन्होंने लाडली बहना की 33वीं किश्त सिंगल क्लिक से जारी की. खंडवा जिले के पंधाना से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में ₹1836 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित कर नारी सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत किया. इसके अलावा उन्होंने खंडवा जिले और पंधाना विधानसभा को 600 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी.

मोहन यादव ने कही ये बात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सामूहिक कन्यादान योजना में अगर आप और हम लोग शामिल होते हैं तो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के प्रति जागरूकता लाएं. 55 हजार रुपए प्रति जोड़ा सरकार की तरफ से देंगे, ताकि फिजूलखर्ची रुके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी वर्ग की बेटियां पढ़ाई में आगे बढ़ें और उनकी कोचिंग का खर्च भी उठाएंगे.

सिंचाई योजनाओं का बिछ रहा जाल
उन्होंने कहा कि निमाड़ अब पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ने वाला है, क्योंकि यहां सिंचाई योजनाओं का जाल बिछ रहा है. 608 करोड़ की सौगात आज दी है. ओंकारेश्वर के ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का भी पुरातन वैभव लौटा रहे हैं. 3 हजार करोड़ रुपए के काम चल रहे हैं. ओंकारेश्वर में लगातार श्रद्धालु बढ़ रहे हैं और व्यवस्था सुधारने के प्रयास हम कर रहे हैं. होम स्टे के लिए भी सरकार मदद करेगी.

मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों का लोकपर्ण व भूमि पूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 301.41 करोड़ रुपए लागत से निर्मित भाम सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया.

37 करोड़ रुपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय पंधाना का लोकार्पण किया.

11.06 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन पंधाना का लोकार्पण किया.

2.90 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले पंधाना बस स्टैण्ड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया.

बुरहानपुर में भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव बुरहानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹696.37 करोड़ लागत के 80 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के समग्र विकास को नई गति दी. मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यानिकी एवं अन्य विभागों की दो साल की उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर स्टाल्स का अवलोकन भी किया.



Source link