टी20 वर्ल्ड कप से ओमान आउट, आयरलैंड की जीत ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़ाई टेंशन

टी20 वर्ल्ड कप से ओमान आउट, आयरलैंड की जीत ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़ाई टेंशन


होमखेलक्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप से ओमान आउट, आयरलैंड की जीत ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़ाई टेंशन

Last Updated:

Group B Super-8 Equation after Ireland vs Oman Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. ग्रुप-बी का यह मुकाबला आयरलैंड ने 96 रन के बड़े अंतर से जीता और सुपर-8 की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने सीजन का सबसे बड़ा 235 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में ओमान की पारी 139 रन पर ही सिमट गई.

Zoom

आयरलैंड ने 96 रन से जीता मैच.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी के अपने तीसरे मैच में आखिरकर आयरलैंड ने जीत का खाता खोलकर सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा रखा है. आयरलैंड ने कोलंबो में हुए टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने 235 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा करने के बाद ओमान टीम को 139 रन पर समेटकर 96 रनों के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की. ओमान की यह तीसरी हार है. इसी के साथ ओमान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. वहीं, आयरलैंड की जीत से इस ग्रुप का सुपर-8 समीकरण रोमांचक हो गया है. आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ा दी है, जिसे बीते दिन जिम्बाब्वे के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. आयरलैंड की जीत के हीरो रहे कप्तान लोर्कन टकर, जिन्होंने 94 रन की नाबाद पारी खेली.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link