बड़वानी में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन है। आज शनिवार को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इन मैचों में रायसेन (मध्य प्रदेश) का मुकाबला एआरए अहमदाबाद से होगा, जबकि मेजबान यंग ब्रदर्स की टीम मुंबई कस्टम (महाराष्ट्र) से भिड़ेगी। पहला सेमीफाइनल मैच दोपहर 1 बजे रायसेन और एआरए अहमदाबाद के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच मेजबान यंग ब्रदर्स और मुंबई कस्टम महाराष्ट्र के बीच होगा। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें रविवार को फाइनल मुकाबला खेलेंगी। सेमीफाइनल होने के कारण आज दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, खासकर मेजबान यंग ब्रदर्स का मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। चार दिवसीय टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया है यह चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी की ओर से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हुई थी। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया है। जिनमें एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम आनंद गुजरात, एआरए एफसी अहमदाबाद, मोइल्स 11 नागपुर, बिल्डअप रायसेन, एनएफसी नीमच, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब और मेजबान यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी शामिल हैं।
आज के सेमीफाइनल में दो-दो टीमों के बीच होगा मुकाबला टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए थे। पहले मैच में एआरए अहमदाबाद ने न्यू वाल्मीकि को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मेजबान यंग ब्रदर्स क्लब ने मोइल-11 नागपुर पर जीत दर्ज की। आज के सेमीफाइनल में मुंबई कस्टम (महाराष्ट्र), बिल्ड अप रायसेन, एआरए अहमदाबाद और मेजबान यंग ब्रदर्स टीमें हिस्सा ले रही हैं। 17 हजार से ज्यादा दर्शक आने का अनुमान स्थानीय टीमों के मैच होने के चलते मैदान में भीड़ देखी गई। जहां मैच हो रहा है, वह हरी घास वाला मैदान 100 बाय 100 मीटर का है। इसमें 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां मंच और स्टेडियम भी बनाया गया है। प्रतियोगिता पिछले 40 साल से आयोजित की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य बड़वानी में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट को मिलेगा गोल्डन बॉल सम्मान साथ ही, मैन ऑफ द टूर्नामेंट को गोल्डन बॉल, सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर को गोल्डन बूट और बेस्ट गोलकीपर को गोल्डन ग्लब्स दिए जाएंगे। टूर्नामेंट 15 फरवरी तक चलेगा। प्रतियोगिता में देशभर की आठ टीमों ने हिस्सा लिया हैं। आयोजक यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि सभी मैच बड़वानी के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में हो रहे हैं। ये भी पढ़े… निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट बड़वानी में निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। 12 फरवरी को दो मैच हुए। पहला मुकाबला कस्टम मुंबई ने 6-0 की पारी के साथ एकतरफा जीता। वहीं दूसरा मुकाबला बिल्ड अप रायसेन और एमईजी बेंगलुरू के बीच हुआ। दूसरा मैच बिल्ड अप रायसेन ने 2-0 के स्कोर के साथ जीता। पढ़ें पूरी खबर…
Source link