‘पाकिस्तानी कप्तान की तमन्ना पूरी करेंगे,’ सूर्या बोले- सामने होंगे अभिषेक

‘पाकिस्तानी कप्तान की तमन्ना पूरी करेंगे,’ सूर्या बोले- सामने होंगे अभिषेक


होमखेलक्रिकेट

‘पाकिस्तानी कप्तान की तमन्ना पूरी करेंगे,’ सूर्या बोले- सामने होंगे अभिषेक

Last Updated:

suryakumar Yadav reactions on Salman agha comments: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को करारा जवाब दिया है. सूर्या ने कहा कि अगर सलमान चाहते हैं कि हम अभिषेक शर्मा को कल के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उतारें तो जरूर खिलाएंगे. अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलने पर संदेह है. पेट में संक्रमण की वजह से वह नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में नहीं खेल पाए थे.

Zoom

सूर्यकुमार यादव का कहना है कि अभिषेक शर्मा फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे.

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव का कहना है कि अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा चाहते हैं कि हम उनके खिलाफ अभिषेक शर्मा को खिलाएं तो, उनकी ख्वाहिश जरूर पूरी होगी. हम अभिषेक को खिलाएंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जाएगी. अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे. वह अस्पताल में भी एडमिट थे.लेकिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिषेक भारतीय टीम के साथ कोलंबो पहुंच चुके हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं और प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे हैं.

सलमान आगा (Salman Agha) ने भारत के खिलाफ मैच में भिड़ने से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का मुकाबला करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं वह कल मैच खेलें. हम उनके खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहते हैं . सूर्या ने सलमान के इस सवाल के जवाब बड़े बेबाकी से दिया.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि जब सलमान चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा को हम कल का मैच खिलाएं तो जरूर खिलाएंगे. अभिषेक ने कोलंबो पहुंचने के बाद प्रैक्टिस शुरू कर दी है.  वह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतर सकते हैं. उनके माता पिता भी कोलंबो पहुंच चुके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत की बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आ रही है. दो जीत के बावजूद, भारत के मध्य क्रम को अमेरिका और नामीबिया दोनों के खिलाफ परेशानी का सामना करना पड़ा है.  सूर्यकुमार यादव इस विषय पर खुलकर बातचीत की. सूर्या ने कहा, ‘ हमारी शुरुआत थोड़ी खराब रही, हम इस तथ्य से मुंह नहीं मोड़ सकते. कोई बहाना नहीं चलेगा. सभी ने काफी क्रिकेट खेला है, बल्लेबाजों को मुश्किल विकेट पर अपनी रणनीति बनानी चाहिए. हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन थोड़ी लड़खड़ा गए, फिर हमने उसे अच्छी तरह से संभाल लिया. यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है.,’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link