Last Updated:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी का दिन फैंस से लिए सुपर संडे होने वाला है. भारत और पाकिस्तान का मच अवेटेड मुकाबला होने वाला है. मैच के लिए कोलंबो स्टेडियम पहुंचने से पहले पाकिस्तान के डगआउट में 6 फुट लंबा सांप पकड़ा गया. हालांकि सांप जहरीला नहीं था लेकिन फिर भी खिलाड़ियों में डर का माहौल है.
पाकिस्तान के डगआउट में पकड़ा गया सांप
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले माहौल गर्म हो चुका है. दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर के लिए फैंस बेकरार हैं. मैच से दो दिन पहले ए ऐसी खबर आई जिसने पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों को चिंता में डाल दिया. कोलंबो में शाम के वक्त भारत के खिलाफ उनको खेलने उतरना है. शुक्रवार की शाम पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचे. उनके वहीं पहुंचने से कुछ देर पहले ही डगआउट में एक करीब छह-साढ़े छह फुट का सांप देखा गया.
भारत और पाकिस्तान की टीमें जब रविवार 15 फरवरी को मैदान पर खेलने उतरेंगी तो सबकी नजर इस मुकाबले पर होगी. वहां मौजूद ग्राउंड स्टाफ और स्टेडियम की मैनेजमेंट खिलाड़ियों के लिए मुश्किल बने सांप को तलाश रही होगी. शुक्रवार की शाम पाकिस्तान की टीम के प्रेमदासा स्टेडियम में पहुंचने के ठीक पहले उनके डगआउट में एक करीब छह-साढ़े छह फुट का सांप नजर आया. स्टेडियम के कर्मचारियों ने उस सांप को मारने के बजाए उसे टेस्ट क्रिकेट के ‘वेल लेफ्ट शॉट’ की तरह धीरे-धीरे भगाकर स्टेडियम से बाहर कर दिया.
कितना जहरीला था डगआउट में पकड़ा गया सांप
श्रीलंका में 100 से ज्यादा तरह के सांप पाये जाते हैं जिनमें से करीब 20 फीसदी सांप लुप्त होने के कगार पर हैं. श्रीलंकाई सरकार और यहां के लोग इन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. पाकिस्तान के डग आउट में दिखनेवाले रैट-स्नेक या लोकल भाषा में गरड़िया सांप. भारत में इस सांप को धामिन के नाम से पुकारा जाता है. वैसे धामिन सांप की इस प्रजाति में जहर नहीं होता और ये किसी को हानि नहीं पहुंचाती है.
सलमान ने भारत के मैच से पहले क्या कहा
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच से एक दिन पहले कहा कि हमारा रिकॉर्ड भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में खराब है. हम इतिहास को तो नहीं बदल सकते हैं. क्रिकेट में हर दिन नया होता है और हम नई सोच लेकर उतरेंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें