फरहान की ‘AK-47’ का जवाब ‘ब्रह्मोस’ से दिया जाएगा, साहिबजादा का शिकार करने के लिए तैयार ये भारतीय, Playing XI में मिलेगा मौका!

फरहान की ‘AK-47’ का जवाब ‘ब्रह्मोस’ से दिया जाएगा, साहिबजादा का शिकार करने के लिए तैयार ये भारतीय, Playing XI में मिलेगा मौका!


T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला कल यानी रविवार को शाम 7:00 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार है. हालांकि पाकिस्तान की टीम भी अपना दिन होने पर किसी भी विरोधी को हराने का दम रखती है. पाकिस्तान का एक बल्लेबाज ऐसा है, जो भारत के गेंदबाजों को मुसीबत में डाल सकता है. पाकिस्तान के पास साहिबजादा फरहान जैसा विस्फोटक ओपनर मौजूद हैं, जो पावरप्ले में ताबड़तोड़ बैटिंग करने के लिए जाना जाता है.

फरहान की ‘AK-47’ का जवाब ‘ब्रह्मोस’ से दिया जाएगा

साहिबजादा फरहान ने पिछले साल सितंबर के महीने में खेले गए एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान भारत के खिलाफ एक मैच में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद ‘AK-47’ चलाने के अंदाज में जश्न मनाया था. इस घटना के बाद जमकर बवाल भी देखने को मिला था. अगर रविवार को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के दौरान भी साहिबजादा फरहान ने ‘AK-47’ चलाने के अंदाज में जश्न मनाया तो उसका जवाब भारत का एक स्पिनर ‘ब्रह्मोस’ चलाकर दे सकता है. भारत का यह घातक स्पिन गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि कुलदीप यादव हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


साहिबजादा का शिकार करने के लिए तैयार ये भारतीय

कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गजब का रिकॉर्ड है. कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9.87 की बेहतरीन गेंदबाजी औसत के साथ 8 विकेट झटके हैं. कुलदीप यादव ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साहिबजादा फरहान को एक बार आउट किया है. रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के दौरान भी कुलदीप यादव का टारगेट साहिबजादा फरहान होंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव को उसके लिए हर हाल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल करना होगा.

कुलदीप यादव का T20I में बेहतरीन रिकॉर्ड

कुलदीप यादव ने फिलहाल भारत के लिए 53 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 94 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप यादव फिलहाल भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं. अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 121 विकेट हासिल किए हैं. दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम आता है. जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 88 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 108 विकेट हासिल किए हैं. तीसरे नंबर पर काबिज हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 131 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 107 विकेट चटकाए हैं. चौथे नंबर पर युजवेंद्र चहल का नाम आता है. युजवेंद्र चहल ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट हासिल किए थे. पांचवें नंबर पर काबिज कुलदीप यादव ने भारत के लिए अभी तक 53 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 94 विकेट चटकाए हैं.

क्या प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव?

चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी प्लेइंग XI में कई बदलाव कर सकती है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कुलदीप यादव के शामिल होने की बहुत ज्यादा संभावना है. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग XI में वह किसकी जगह खेलते हैं. रिंकू सिंह अब तक खेले गए दो T20 वर्ल्ड कप मैचों में अपनी बैटिंग से इंप्रेस करने में नाकाम रहे और अर्शदीप सिंह का भी गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.



Source link