बागेश्वरधाम में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत: पीएम हाउस में रखवाए शव; पहचान नहीं हुई, प्रबंधन और CMHO ने साधी चुप्पी – Chhatarpur (MP) News

बागेश्वरधाम में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत:  पीएम हाउस में रखवाए शव; पहचान नहीं हुई, प्रबंधन और CMHO ने साधी चुप्पी – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बागेश्वर धाम में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शनिवार को दोनों शवों को धाम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर धाम प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। वे धाम में किस स्थान पर थे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस और प्रशासन की टीम जांच कर रही है, लेकिन मौत के कारणों पर अभी कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। CMHO ने कहा- मीटिंग में हूं मामले में जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.के. गुप्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया, “वे एक आवश्यक बैठक में व्यस्त हैं और इस विषय में फिलहाल कुछ नहीं बता सकते।” PM रिपोर्ट से खुलेगा राज इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सन्नाटा है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।



Source link