भारत के इस गेंदबाज ने पाकिस्तान को हर बार दिया है घाव, रनों के मामले में ये भारतीय टॉप पर

भारत के इस गेंदबाज ने पाकिस्तान को हर बार दिया है घाव, रनों के मामले में ये भारतीय टॉप पर


भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला कल यानी रविवार को खेला जाना है. भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच खेले गए हैं. इसमें 13 मैचों में भारतीय टीम ने और 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है. दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं. वहीं, विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या नंबर वन हैं.

भारत-पाकिस्तान टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन

टी20 को अलविदा कह चुके विराट कोहली भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मुकाबलों में टॉप स्कोरर हैं. 2012 से 2024 के बीच खेले 11 मैचों की 11 पारियों में विराट कोहली ने 70.28 की औसत से 5 अर्धशतक लगाते हुए 492 रन बनाए हैं. मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर हैं. रिजवान ने 2021 से 2024 के बीच 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 228 रन बनाए हैं. रिजवान जारी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं. पाकिस्तान के शोएब मलिक तीसरे स्थान पर हैं. 2007 से 2021 के बीच 9 मैचों की 8 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए मलिक ने 164 रन बनाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


चौथे स्थान पर मोहम्मद हफीज

संन्यास ले चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज चौथे स्थान पर हैं. हफीज ने 2007 से 2021 के बीच 8 मैचों की 7 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 156 रन बनाए हैं. पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान खेले 3 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 155 रन बनाए थे.

गेंदबाजों में हार्दिक पांड्या टॉप पर

गेंदबाजों में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टॉप पर हैं. 2016 से 2025 के बीच 9 मैचों में हार्दिक पांड्या ने 15 विकेट लिए हैं. दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं. भुवनेश्वर कुमार ने 2012 से 2022 के बीच 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल तीसरे स्थान पर हैं. उमर गुल ने 2007 से 2014 के बीच 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. भारत के जसप्रीत बुमराह 2016 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं और चौथे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के हारिस रऊफ भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं. हारिस रऊफ ने 2021 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं. भारत के कुलदीप यादव 3 मैचों में 8 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं.



Source link