भारत के खिलाफ T20I में ऐसा है बाबर आजम का रिकॉर्ड, फैंस को जानकर नहीं होगा यकीन

भारत के खिलाफ T20I में ऐसा है बाबर आजम का रिकॉर्ड, फैंस को जानकर नहीं होगा यकीन


भारत के खिलाफ कल यानी रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला कल यानी रविवार 15 फरवरी को शाम 7:00 बजे से कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले बाबर आजम की ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है.

बाबर आजम की ज्यादा चर्चा

पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम की बात करें तो वह T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. बाबर आजम ने 141 T20 इंटरनेशनल मैचों में 39.36 की औसत से 4566 रन बनाए हैं. बाबर आजम ने इस दौरान 3 शतक और 39 अर्धशतक ठोके हैं. T20 इंटरनेशनल में बाबर आजम का हाईएस्ट स्कोर 122 रन है. मौजूदा T20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए अभी तक दो मैचों में 15 और 46 रन की पारियां खेली हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान का बेस्ट बल्लेबाज कौन?

बाबर आजम हाल ही के संघर्षों के बावजूद भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे. बल्ले से बाबर आजम का प्रदर्शन भारत के खिलाफ मैच का नतीजा तय करेगा. पाकिस्तान ने अब तक खेले गए आठ T20 वर्ल्ड कप मैचों में भारत को सिर्फ एक बार हराया है, और उस जीत में बाबर आजम ने पाकिस्तानी टीम के लिए नाबाद अर्धशतक बनाया था. पाकिस्तानी फैंस को अपने बेस्ट बल्लेबाज बाबर आजम से एक और बड़ी पारी की काफी उम्मीदें होंगी.

भारत के खिलाफ T20I में कैसा है बाबर आजम का रिकॉर्ड?

बाबर आजम ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उन पांच मैचों में उन्होंने 26.25 की औसत से 105 रन बनाए हैं. बाबर आजम ने इस दौरान 1 अर्धशतक ठोका हैं. भारत के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में बाबर आजम का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 68 रन है. बाबर आजम ने भारत के खिलाफ यह पारी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान खेली थी. बाबर आजम तब 52 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे. उस मैच में बल्ले से बाबर आजम के शानदार प्रदर्शन ने पाकिस्तान को भारत पर 10 विकेट से यादगार जीत दिलाने में मदद की.



Source link