महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत बारह ज्योतिर्लिंगों में तीसरे क्रम के महाकालेश्वर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर प्रबंध समिति ने मुख्य शिखर सहित पूरे परिसर और कोटितीर्थ कुंड क्षेत्र में एलईडी व फ्लड लाइट लगाई हैं, जिससे आकर्षक आभा नजर आ रही है। 6 फरवरी से शुरू महाशिवनवरात्रि में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मुख्य पर्व 15 फरवरी को होगा, जब महाकालेश्वर निराकार स्वरूप में दर्शन देंगे।
Source link