रीवा में कल निकलेगी शिव बारात: 551 किलो का त्रिशूल होगा आकर्षण; 40 साल पुरानी परंपरा, वेजू धर्मशाला से पचमठा जाएगी – Rewa News

रीवा में कल निकलेगी शिव बारात:  551 किलो का त्रिशूल होगा आकर्षण; 40 साल पुरानी परंपरा, वेजू धर्मशाला से पचमठा जाएगी – Rewa News




रीवा में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 9 बजे वेजू धर्मशाला से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पचमठा आश्रम पहुंचेगी। यहां विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। बारात में 30 फीट लंबा और 551 किलो वजनी त्रिशूल सबसे खास आकर्षण होगा, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। करीब 40 साल पहले कुछ श्रद्धालुओं ने सीमित स्तर पर इस परंपरा की शुरुआत की थी, जो अब शहर की पहचान बन चुकी है। शिव बारात में भगवान शिव के विवाह स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। ढोल-नगाड़ों, शहनाई और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच इसमें शामिल होंगे। जगह-जगह होगा स्वागत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। शहर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रीवा की शिव बारात अब सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की आस्था और एकता का प्रतीक बन चुकी है। प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक में बदलाव भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और यातायात मार्गों में आंशिक परिवर्तन किया जा सकता है।



Source link