Last Updated:
daryl Mitchell auto rickshaw video: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले ऑटो रिक्शा की सवारी का आनंद लेते नजर आए. मिचेल अपनी बीवी संग अहमदाबाद की सड़कों पर घूमने निकले. पब्लिक प्लेस पर मिचेल को देखकर फैंस को खुश नजर आए और उनकी वीडियो बनाने लगे.
ऑटो सवारी पर निकले डेरिल मिचेल
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आए कई विदेशी क्रिकेटर्स देसी चीजों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अमेरिकी क्रिकेटर्स गोलगप्पे खाते नजर आए. अब डेरिल मिचेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 14 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले कीवी ऑलराउंडर मिचेल अहमदाबाद में पत्नी संग ऑटो रिक्शा का सवारी का आनंद लेते नजर आए.
आमतौर पर क्रिकेटर्स लग्जरी गाड़ियों से कहीं भी बाहर निकलते हैं, लेकिन डेरिल मिचेल ने साउथ अफ्रीका खिलाफ मैच से पहले अहमदाबाद के स्थानीय इलाके घूमने का मन बनाया और पत्नी संग देर रात ऑटो रिक्शा का राइड पर निकल पड़े. पब्लिक प्लेस पर स्टार क्रिकेटर को देखकर कुछ फैंस ने उनके संग फोटोज भी क्लिक किए. फैंस डेरिल मिचेल से मिलकर काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मिचेल और उनकी पत्नी ऑटो राइड का भरपूर आनंद उठा रहे हैं.
View this post on Instagram