संपत्ति का ब्योरा: आईपीएस अफसरों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी प्रॉपर्टी की जानकारी – Bhopal News

संपत्ति का ब्योरा:  आईपीएस अफसरों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी प्रॉपर्टी की जानकारी – Bhopal News




मप्र में डीजी, एडीजी, आईजी और एसपी स्तर के 76 आईपीएस अफसरों में से 59 फीसदी करोड़पति हैं। इनमें डीजी-एडीजी स्तर के 23, आईजी स्तर के 6 और पुलिस अधीक्षक स्तर के 16 अफसर करोड़पति की हैसियत रखते हैं। यह जानकारी आईपीएस अधिकारियों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गए संपत्ति के ब्योरे से सामने आई है। मप्र कैडर के पुलिस अफसरों के लिए खेती की जमीनें और कमर्शियल प्रॉपर्टी निवेश की पहली पसंद बने हुए हैं। इस साल सबसे अधिक अचल संपत्ति के मालिकों की सूची में टॉप पर पुलिस हाउसिंग कॉरपोर्रेशन के चेयरमैन स्पेशल डीजी अजय कुमार शर्मा हैं। वे 11.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक साल में उनकी अचल संपत्ति की कीमत में 5.50 करोड़ का इजाफा हुआ है। पिछले साल मौजूदा डीजी जेल वरुण कपूर 10.50 करोड़ की संपत्ति के साथ नंबर एक पर थे। कपूर ने पिछले वर्ष के आईपीआर में भोपाल की ई-4 अरेरा कॉलोनी स्थित 10 हजार वर्ग फीट पर बने पुश्तैनी मकान का जिक्र नहीं किया है। जिस कारण से उनकी कुल संपत्ति में 8 करोड़ की कमी आई है। आईजी स्तर के अफसरों में स्टेट साइबर सेल के आईजी निरंजन बी वायंणकर सबसे अधिक संपत्ति 5.82 करोड़ के मालिक हैं। भास्कर संवाददाता ने डीजी, एडीजी, आईजी और एसपी स्तर के 76 आईपीएस अफसरों के संपत्ति के ब्योरे से ये जानकारी जुटाई है। कृषि भूमि और कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश पुलिस अफसरों की पहली पसंद 1. अजय कुमार शर्मा, स्पेशल डीजी (चेयरमैन पुलिस हाउसिंग कॉ.) भोपाल : बावड़ियाकला में 1.5 करोड़ का प्लॉट। चंदनपुरा में 1.5 करोड़ की 0.405 हे. कृषिभूमि। चूना भट्टी में 1.65 करोड़ का पत्नी के साथ संयुक्त प्लॉट, दिल्ली में 7 करोड़ का फ्लैट। 2. उपेंद्र जैन, महानिदेशक ईओडब्ल्यू कुल संपत्ति: 8.39 करोड़, संपत्ति से आय: 3.25 लाख इंदौर: 1.012 हेक्टेयर कृषि भूमि, कीमत 4 करोड़ 20 लाख रुपए। 2.97 करोड़ का मकान।
खरगोन: 8.76 हेक्टेयर कृषि भूमि, जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपए। 3. अनंत कुमार सिंह, स्पेशल डीजी (प्रतिनियुक्ति)
कुल संपत्ति: 7.15 करोड़, संपत्ति से सालाना आय: 21.80 लाख रुपए
भोपाल: खेजड़ा बब्बर में 1.40 करोड़ रुपए की कृषि भूमि, साथ ही मेंडोरी में 1 करोड़ रुपए मूल्य की कृषि भूमि।
दिल्ली: 2.75 करोड़ का फ्लैट, नोएडा: 2 करोड़ का फ्लैट। 4. केपी वेंकटश्वर राव, एडीजी (तकनीकी सेवा)
कुल संपत्ति – 6.25 करोड़, संपत्ति से आय: 3.60 लाख
तेलंगाना: 1.20 करोड़ का मकान-जमीन, 1.30 करोड़ के दो फ्लैट, 1.75 करोड़ का मकान व 2 करोड़ की जमीन। 5. जयदीप प्रसाद, एडीजी (एससीआरबी)
संपत्ति: 5.35 करोड़, संपत्ति से सालाना आय: 80.84 लाख
झारखंड: रामगढ़, हजारीबाग में 2 पैतृक मकान, वर्तमान मूल्य 45 लाख। 12.44 एकड़ पैतृक जमीन, वर्तमान मूल्य 1.05 करोड़। अग्रोहा (रांची) में पत्नी के नाम फ्लैट, कीमत 52 लाख।
नोएडा: फ्लैट (45 लाख), गुड़गांव में 500-500 वर्ग फीट के दो औद्योगिक प्लॉट जिनकी कीमत 1.10 करोड़ रुपए।
भोपाल : बरखेड़ीखुर्द में 1000.46 वर्ग मीटर भूमि(45 लाख)पत्नी के नाम संपत्ति- बरखेड़ी खुर्द में 0.46 एकड़ (4 लाख), सीहोर के बरखेड़ा बजायाफ्त में 39.86 एकड़ (23.70 लाख), बमुलिया में 5.86 एकड़ (28.40 लाख)। परवलिया सड़क में 1 एकड़ (22 लाख) एवं 2.678 हे., कीमत का उल्लेख नहीं। 6. रवि कुमार गुप्ता, स्पेशल डीजी (रेल)
कुल संपत्ति: 5.27 करोड़, संपत्ति से आय: 26.28 लाख रुपए
ग्वालियर: काउंटर मैगनेट सिटी में पत्नी (असिस्टेंट सर्जन, स्वास्थ्य विभाग) ने 4.29 लाख में 600 वर्ग मीटर और स्वयं ने 1.30 लाख में 200 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा।। सिटी सेंटर में पत्नी ने 250.8 वर्ग मीटर प्लॉट 14 लाख में खरीदा।
दिल्ली: पत्नी ने 150.5 वर्ग मी. भूमि 1.95 करोड़ में खरीदी।
भोपाल: ई-3 अरेरा कॉलोनी में पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व में 1.5 करोड़ में 297.289 वर्ग मीटर का मकान खरीदा।
सीहोर: पत्नी ने दोराहा में 0.5467 हे. जमीन 30 लाख में खरीदी। रायसेन: गौहरगंज में 01 करोड़ 30 लाख रुपए कीमती की दो कृषि भूमि खरीदी। कानपुर में पैतृक मकान। 7. चंचल शेखर, एडीजी (एसएएफ)
कुल संपति – 5.05 करोड़, संपत्ति से आय 17.75 लाख रुपए।
भोपाल – 1.80 करोड़ की कृषि भूमि। तीन जगह 72 लाख की भूमि। दिल्ली में दो फ्लैट, कीमत 65 लाख और 1.70 करोड़ । जबलपुर में 20 लाख की दुकान।
8. अनिल कुमार, स्पेशल डीजी, महिला सुरक्षा शाखा
कुल संपत्ति: 4.88 करोड़ रुपए, संपत्ति से आय: 2.70 लाख
भोपाल में संजीव नगर में 80 लाख का प्लॉट, सीहोर में बरखेड़ा बाज्याफ्त में 1.08 करोड़ की पत्नी के नाम पर जमीन, 32 लाख की अन्य जमीन, 2 लाख की जमीन, 14 लाख की जमीन, रायसेन के चंदनगोड़ा में 25 और 36 लाख की जमीन। 8 लाख की एक और जमीन। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में 7 लाख की जमीन। नोएडा में एक करोड़ का फ्लैट, दिल्ली में पत्नी के नाम 50 लाख का फ्लैट, 25 लाख का फ्लैट। 9. वरुण कपूर, स्पेशल डीजी (जेल)
कुल संपत्ति: 4.46 करोड़, संपत्ति से आय: 5.12 लाख रुपए
इंदौर के बिचौली मर्दाना में 2500 वर्ग फीट में बना मकान। जिसकी वर्तमान कीमत 40 लाख रुपए। राउ में पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व में 01 करोड़ 3 लाख का प्लॉट। होलीडे होम सोसायटी में 11 लाख का प्लॉट। साहिल ग्रांड स्कीम में खरीदी 1.50 करोड़ कीमत की दुकान। पत्नी के नाम 45.80 लाख में खरीदा रेसीडेंशियल प्लॉट। देपालपुर में 26.49 लाख की कृषि भूमि खरीदी। भोपाल- अंसल लेक व्यू श्यामला हिल्स में वर्ष 2005 में मां द्वारा खरीदा गया फ्लैट जिसकी वर्तमान कीमत करीब 70 लाख रुपए। 10. उमेश जोगा आयुक्त परिवहन विभाग
कुल संपत्ति: 4.30 करोड़, संपत्ति से आय: 10 हजार
तेलंगाना के मालकाजगिरी में 50 लाख रुपए प्लॉट, 50 लाख की जमीन, हैदराबाद में 1.50 करोड़ की जमीन, आंधप्रदेश में 50 लाख का फ्लैट, ईस्ट गोदावरी में 1.30 करोड़ की जमीन पत्नी के नाम पर। 11. मोहम्मद शाहिद अबसार (एडीजी चयन एवं भर्ती)
कुल संपत्ति – 4.17 करोड़ रुपए, संपत्ति से आय: 34.20 लाख रुपए सालाना।
भोपाल एयरोसिटी में प्लॉट (30 लाख),मेंडोरी में जमीन कीमत 75 लाख, फ्लैट और मकान कीमत 2 करोड़ से अधिक। इंदौर में मकान कीमत 42 लाख रुपए, सिंगरोली में जमीन कीमत 63 लाख रुपए। डीजी और एडीजी स्तर के अन्य अफसरों की प्रॉपर्टी
एडीजी गुप्तवर्ता ए सांई मनोहर के पास 3.60 करोड़ की संपत्ति है। डीजी होमगार्ड प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के पास 2.65 करोड़, स्पेशल डीजी एनसीआरबी डायरेक्टर आलोक रंजन के पास 2.15 करोड़, स्पेशल डीजी प्रशासन आदर्श कटियार के पास 1.10 करोड़, स्पेशल डीजी दूरसंचार संजीव शमी के पास 3.09 करोड़, स्पेशल डीजी अजाक आशुतोष राय के पास 1.53 करोड़, एडीजी प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह के पास 3.78 करोड़, डीजी आरपीएफ सोनाली मिश्रा के पास 1.47 करोड़, डीजी लोकायुक्त योगेश देशमुख के पास 18.16 लाख, एडीजी प्रबंध एवं योजना योगेश चौधरी के पास 65 लाख, एडीजी बीएसएफ मकरंद देउस्कर के पास 2.44 करोड़, एडीजी प्रबंध एवं योजना विवेक शर्मा के पास 1.55 करोड़, एडीजी उज्जैन राकेश गुप्ता के पास 2.46 करोड़ की संपत्ति है। इधर आईजी स्तर के अफसरो में सबसे अधिक संपत्ति स्टेट साइबर सेल के आईजी निरंजन बी वायंणकर के पास है। इनके पास कुल 5.82 करोड़ की संपत्ति है और इससे उन्हें सालाना 7.20 लाख की आय होती है। पूर्व भोपाल कमिश्नर और वर्तमान आईजी एससीआरीबी हरिनारायणचारी मिश्रा के पास 93 लाख की संपत्ति है। इंदौर आईजी देहात अनुराग के पास 4.65 करोड़़ की संपत्ति है। आईजी एसएएफ इरशाद वली के पास 55 लाख की संपत्ति है। आईजी सीआईडी सुशांत कुमार सक्सेना के पास 4.50 करोड़ की संपत्ति है। आईजी प्रशासन रुचिवर्धन मिश्रा 1.88 करोड़ की संपत्ति की मालिक है। आईजी बालाधाट ललित शाक्यावार के पास 1.44 करोड़ की संपत्ति है। इन अफसरों ने ब्यौरे में संपत्ति बताई निल
एडीजी साजिद फरीद शापू (सीबीओ बैंगलुरू), आईजी रीवा गौरव राजपूत, आईजी चैत्रा एन और आईजी कृष्णावेनी देसावतु की संपत्ति का ब्योरा निल बताया है। इसी तरह एसपी स्तर के 11 अफसरों ने कोई संपत्ति नहीं होने की बात कही है। इनमें अगम जैन एसपी छतरपुर, अमन सिंह राठौर एसपी शिवपुरी, अंकित जायसवाल एसपी नीमच, अंकित सोनी एसपी गुना, आशुतोष एसपी रायसेन, मोती उर रहमान एसपी अनूपपुर, पुनीत गेहलोद एसपी देवास, रविंद्र वर्मा एसपी खरगोन, विनोद कुमार मीणा एसपी मंदसौर, यशपाल सिंह राजपूत एसपी शाजापुर] अरुण मिश्रा एसपी ईओडब्ल्यू भोपाल शामिल हैं।



Source link