स्कॉटलैंड को हराकर क्यों सातवें आसमान पर इंग्लैंड? कप्तान हैरी ब्रूक ने दिया हैरान करने वाला बयान

स्कॉटलैंड को हराकर क्यों सातवें आसमान पर इंग्लैंड? कप्तान हैरी ब्रूक ने दिया हैरान करने वाला बयान


England vs Scotland: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में को जीतकर इंग्लैंड ने राहत की सांस ली. इस मैच से पहले हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम पर काफी दबाव था, क्योंकि पहले मुकाबले में वो नेपाल से गिरते-पड़ते जीते थे, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की पारी शुरुआत में लड़खड़ाई, लेकिन 13 रन पर दो विकेट गिरने के बाद टॉम बैंटन ने शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. स्कॉटलैंड को हराने के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

स्कॉटलैंड को हराकर क्यों खुश हुए हैरी ब्रूक?

Add Zee News as a Preferred Source


स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, ”हमें जीत मिलने की बहुत खुशी है. स्कॉटलैंड ने शुरुआती कुछ स्पेल में हमारे स्पिनरों के खिलाफ बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और हां, एक समय वे हमसे आगे निकल रहे थे, लेकिन फिर हमने शानदार वापसी की.”

हैरी ब्रूक ने आगे कहा कि इसमें दो राय नहीं है कि हमने अभी तक अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन नहीं किया है. और उम्मीद है कि वह समय आएगा और हम इसे बहुत जल्दी हासिल नहीं करना चाहते, लेकिन जाहिर है कि हम ग्रुप स्टेज पार करना चाहते हैं और फिर, हां, उम्मीद है कि इटली के खिलाफ मैच हमारी सफलता की शुरुआत हो सकती है.

इंग्लैंड की जीत में चमके बैंटन और राशिद

टॉम बैंटन के सनसनीखेज अर्धशतक और स्पिनर आदिल राशिद के तीन विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में यूरोपीय देशों के खिलाफ अपनी जीत का सूखा समाप्त कर दिया. इस जीत में इंग्लैंड की शानदार पारी और स्पिनरों द्वारा लिए गए तीन विकेटों का योगदान रहा.



Source link