30 मिनट तक बल्लेबाजी… अभिषेक ने पाक के खिलाफ मैच से पहले दिखाई फिटनेस

30 मिनट तक बल्लेबाजी… अभिषेक ने पाक के खिलाफ मैच से पहले दिखाई फिटनेस


होमखेलक्रिकेट

30 मिनट तक बल्लेबाजी… अभिषेक ने पाक के खिलाफ मैच से पहले दिखाई फिटनेस

Last Updated:

Abhishek Sharma 30 minutes batting practice: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में 30 मिनट बैटिंग का अभ्यास किया. इस दौरान उन्होंने आक्रामक शॉट्स लगाए. बाएं हाथ के इस ओपनर को पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं उतारा गया था. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका खेलना लगभग तय है. उन्होंने नेट्स में अपनी फिटनेस भी साबित कर दी.

Zoom

अभिषेक शर्मा ने 30 मिनट बैटिंग प्रैक्टिस की.

कोलंबो. भारतीय टीम की चिंता कम हो गई जब अभिषेक शर्मा ने कोलंबो में नेट सेशन में अच्छी बल्लेबाजी की. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले युवा ओपनर ने अपनी फिटनेस दिखाई. नामीबिया के खिलाफ मैच में पेट की दिक्कत के कारण बाहर रहे अभिषेक ने दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज कराया था, जिससे भारत-पाकिस्तान मैच में उनकी उपलब्धता पर सवाल था.

बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा ने करीब 30 मिनट तक बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी की और पूरी तरह फिट नजर आए. भारत का अभ्यास हल्की बारिश के कारण इंडोर हुआ. अभिषेक ने शुरुआत में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन गेंदबाजी का सामना किया और आक्रामक शॉट लगाए, जिसे पाकिस्तान के स्पिन अटैक के लिए संकेत माना जा रहा है. इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी अच्छे शॉट खेले. उनके फुटवर्क में ज्यादा हलचल नहीं थी, लेकिन तेज हाथों और गेंद की लेंथ को समझने की क्षमता ने इसकी कमी पूरी कर दी.

अभिषेक शर्मा ने 30 मिनट बैटिंग प्रैक्टिस की.

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक पहले ही अभिषेक की तारीफ कर चुके हैं. कोटक ने कहा था कि अभिषेक गेंद के हिसाब से शॉट खेलते हैं और शनिवार को अभ्यास में भी ऐसा ही दिखा. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कहा था कि अभिषेक मैच के लिए तैयार हैं. उन्होंने मजाक में कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि वह खेलें तो हम उन्हें कल खिलाएंगे.’

अगर अभिषेक वापसी करते हैं तो संजू सैमसन को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है. अभिषेक अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथी ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि उनकी टीम किसी एक खिलाड़ी पर नहीं, बल्कि पूरी भारतीय टीम के खिलाफ रणनीति बनाएगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link