Harda News: कुरकरे और बेर देने के बहाने बालक को बुलाया, फिर कर दी हत्या; पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Harda News: कुरकरे और बेर देने के बहाने बालक को बुलाया, फिर कर दी हत्या; पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी


Last Updated:

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के ग्राम सुखरास में 6 साल के बालक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. गांव से बाहर 2 साल से बंद सरकारी स्कूल के खंडहर में बच्चे का शव मिला. बालक आंगनवाड़ी गया था, जब नहीं लौटा तो खोजबीन करने पर उसका शव मिला. बालक की मां का देहांत 2 साल पहले हो चुका है और पिता मजदूरी करने गुजरात गए हैं. शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

Zoom

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हरदा जिले मे विगत 12 फरवरी की रात ग्राम सुखरास मे दो साल से बंद सरकारी स्कूल के खंडहर में 6 साल के बालक अनिल का शव मिलने का मामला सामने आया था. पुलिस ने आज मामले का खुलासा किया. पूरा प्रकरण हत्या और अप्राकृतिक दुष्कर्म का निकला . पुलिस ने मासूम के कातिल वहशी दरिंदे आरोपी भूरा उइके को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मृतक बालक अनिल का पड़ोसी है. घटना वाले दिन दोपहर से बालक अनिल को खेत की ओर चलने के लिए लालच दे रहा था, आरोपी मासूम बालक को कुरकुरे दिलाने और खेत के पास लगी बड़ी बेर खिलाने का लालच देकर उस ओर ले गया था. गांव के एक सीसीटीवी से पुलिस ने पूरी गुत्थी को सुलझाया है.

मुंह और गला दबाने से हुई बालक की मौत
CCTV में संदिग्ध रूप से दिखने पर पुलिस ने भूरा को पकड़ा. आरोपी पुलिस की सख्ती से आरोपी टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी ने पहले शराब पी फिर मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. बालक के रोने और चिल्लाने पर उसका मुंह और गला दबाया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद आरोपी एक कपड़े से शव को ढककर भाग गया था. मृतक बालक के पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है.

खंडहर में बालक के पीछे-पीछे गया आरोपी
पुलिस ने घटना स्थल और आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज देखे. इसमें एक किसान के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पहले बालक और उसके पीछे-पीछे आरोपी दिख रहा था. मासूम बालक दोपहर 1:55 बजे खंडहर स्कूल की ओर जाता नजर आया. ठीक तीन मिनट बाद 1:58 बजे आरोपी भूरा भी पीछे से पहुंच गया. इस दौरान वहां कुछ दूसरे बच्चे भी थे, इन बच्चों को आरोपी ने भगा दिया. इसके बाद घटना को अंजाम दिया, आरोपी शाम को 5:24 बजे अकेला लौटता दिखा, जबकि वापसी में बालक अनिल नजर नहीं आया था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खंडहर में शव मिलने पर कातिल पुलिस के आसपास ही घूम रहा था, पुलिस ने बताया कि आरोपी अविवाहित है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को अरेस्ट किया. पुलिस ने आरोपी का गांव में जुलूस निकाला, जिसमें आरोपी हाथ जोड़ता चल रहा था. घटना से ग्रामीणों में आक्रोश था, ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर वहशी दरिंदे को फांसी देने की मांग की.



Source link