ICC Men’s T20 World Cup 2026: आज मैदान पर उतरेंगी ये 6 टीमें, दिन का आखिरी मुकाबला है बेहद खास

ICC Men’s T20 World Cup 2026: आज मैदान पर उतरेंगी ये 6 टीमें, दिन का आखिरी मुकाबला है बेहद खास


T20 World Cup 14 February Schedule: 7 फरवरी से शुरू हुए टी20 विश्व कप 2026 में अब रोमांच बढ़ता जा रहा है. ग्रुप स्टेज के 21 मैच हो चुके हैं. अब यहां से जितने भी मैच होंगे, वे सुपर-8 के लिए बेहद जरूरी हैं. 14 फरवरी यानी आज तीन बड़े मैच होने हैं. इन मुकाबलों पर हर किसी की नजर है. पहले दो मैच छोटी टीमों के बीच हैं, लेकिन दिन का आखिरी मुकाबला बेहद खास है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले पर सबकी नजर रहने वाली है. क्योंकि जो भी टीम जीतेगी, वह सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर लेगी.

पहला मुकाबला- आयरलैंड बनाम ओमान

दिन का पहला मैच ग्रुप बी के तहत आयरलैंड और ओमान के बीच होगा. यह मुकाबला कोलंबो के Sinhalese Sports Club Ground में खेला जाएगा. ग्रुप बी की सभी टीमें सुपर-8 की रेस में बनी हुई हैं. आयरलैंड और ओमान दोनों ने अब तक 2-2 मुकाबले खेले हैं और दोनों को हार का सामना करना पड़ा है. आज जो भी टीम हारेगी, उसका सफर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम सुपर-8 के लिए अपना दावा और मजबूत करेगी. यह मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा.

दूसरा मैच- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड

दूसरा मुकाबला दोपहर 3 बजे से इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच होना है. यह मैच कोलकाता के Eden Gardens में ग्रुप-सी के तहत होगा. इंग्लैंड की टीम के लिए यह मुकाबला सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए काफी अहम है, क्योंकि इंग्लिश टीम 2 मैच खेलकर एक जीती और एक हारी है. उसके पास 2 अंक हैं. यही हाल स्कॉटलैंड का है. उसने भी 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है. बेहतर नेट रनरेट की वजह से स्कॉटलैंड 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है.

Add Zee News as a Preferred Source


तीसरा मैच- साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

यह मैच ग्रुप डी के तहत होगा, जिस पर हर किसी की नजर है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो भी टीम जीतेगी, वह सुपर-8 में एंट्री कर लेगी, क्योंकि इन दोनों टीमों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Live Streaming: हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए हो जाएं तैयार…मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे लाइव



Source link