IND vs PAK Weather: नहीं हो पाएगी भारत-पाकिस्तान की जंग? बारिश बन सकती है विलेन, जानें कोलंबो में कैसा है मौसम

IND vs PAK Weather: नहीं हो पाएगी भारत-पाकिस्तान की जंग? बारिश बन सकती है विलेन, जानें कोलंबो में कैसा है मौसम


India vs Pakistan Match Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फैंस जिस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो दस्तक देने को तैयार है. जी हां, रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला होना है. आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर दुनियाभर के फैंस की नजर टिकी हुई है. इस बीच फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि कहीं इस मैच में बारिश ना खलल डाल दे और उनकी अरमानों पर पानी फिर जाए.

भारत और पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 2-2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है. इसका मतलब साफ है कि 15 फरवरी को लड़ाई सिर्फ इज्जत की नहीं बल्कि पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर आने की भी होगी. आइए जानते हैं कि कोलंबो में रविवार को मौसम का कैसा हाल रहेगा?

भारत-पाक मैच में बारिश बनेगी विलेन?

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक हुए मैचों में श्रीलंका में बारिश ने खलल नहीं डाला है, लेकिन अब फैंस के लिए बुरी खबर है. दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण श्रीलंका में मौसम की चेतावनी जारी होने से भारत-पाक मुकाबले पर मौसम का गंभीर खतरा मंडरा रहा है.  इस मौसम परिवर्तन के कारण आर. प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

15 फरवरी को कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?

श्रीलंका के मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि मैच के समय मौसम में अस्थिरता चरम पर पहुंच सकती है. कोलंबो में दिन के समय भारी आंधी-तूफान की आशंका है, जिसमें 70-80% बारिश की संभावना है। साथ ही, उच्च आर्द्रता और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

समय तापमान महसूस होने वाला तापमान (Real Feel) बारिश की संभावना स्थिति हवा/झोंके (Wind/Gusts)
10:00 AM 26°C 29°C 60% बौछारें (Showers) NE 11 km/h
11:00 AM 26°C 29°C 64% बौछारें (Showers) NNW 13 km/h
12:00 PM 27°C 31°C 49% बादल (Cloudy) NW 13 km/h
01:00 PM 27°C 30°C 59% बौछारें (Showers) NW 13 / 19 km/h
02:00 PM 31°C 34°C 49% बादल (Cloudy) NW 15 / 20 km/h
03:00 PM 30°C 32°C 49% बादल (Cloudy) NW 15 / 22 km/h
04:00 PM 30°C 32°C 49% बादल (Cloudy) NNW 15 / 22 km/h
05:00 PM 28°C 29°C 53% बौछारें (Showers) N 15 / 24 km/h
06:00 PM 28°C 29°C 49% बादल (Cloudy) NNE 15 / 24 km/h
07:00 PM 27°C 30°C 9% बादल (Cloudy) NNE 13 / 24 km/h
08:00 PM 27°C 29°C 9% बादल (Cloudy) NE 9 / 22 km/h
09:00 PM 27°C 29°C 9% बादल (Cloudy) ENE 7 / 20 km/h
10:00 PM 26°C 29°C 9% बादल (Cloudy) E 7 / 20 km/h
11:00 PM 26°C 28°C 9% बादल (Cloudy) E 7 / 19 km/h

हालांकि, शाम 7:00 बजे स्थानीय समय पर मैच शुरू होने तक बारिश की संभावना थोड़ी कम होने की उम्मीद है, फिर भी बारिश के कारण मैच रद्द होने की आशंका बनी हुई है. ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होने के कारण, मैच या तो कम समय में ही रोमांचक बन सकता है या फिर सबसे खराब स्थिति में, पूरी तरह से रद्द भी हो सकता है. दोनों टीमें और लाखों दर्शक यही उम्मीद करेंगे कि कोलंबो में 15 फरवरी को इंद्र देव ना बरसें और मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात हो.

टी20 वर्ल्ड कप में 7-1 से आगे भारत

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान हमेशा भारत के सामने घुटने टेकते रहा है. 2021 में मिली इकलौती जीत को छोड़ दें तो मेगा इवेंट में उन्हें टीम इंडिया ने 7 बार पटखनी दी है. हाल ही में हुए एशिया कप 2025 में भी सूर्या एंड कंपनी सलमान अली आगा की टीम पर भारी पड़ी थी और उन्हें फाइनल सहित 3 बार रौंदा था.

ये भी पढ़ें: अगर सलमान चाहते हैं तो हम अभिषेक को… बड़े दिलवाले हैं सूर्या, मान ली पाकिस्तान की ये डिमांड, कर दिया बड़ा ऐलान

 



Source link