टीम इंडिया से हाथ मिलाने को तरस रहा पाकिस्तान, कोलंबो में सूर्या पूरी करेंगे सलमान के अरमान? आ गया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से हाथ मिलाने को तरस रहा पाकिस्तान, कोलंबो में सूर्या पूरी करेंगे सलमान के अरमान? आ गया बड़ा अपडेट


India vs Pakistan Handshake Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच पर दुनियाभर के फैंस की नजर टिकी हुई है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. हाईवोल्टेज मुकाबले में खेल से हटकर फैंस ये भी जानने को बेताब हैं कि टॉस पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाएंगे या नहीं? इस मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे. इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान के अरमानों पर एक बार फिर पानी फिरने वाला है. पाक कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘खेल भावना’ का ज्ञान देते हुए कहा कि उन्हें भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने में कोई दिक्कत नहीं है.

हाथ नहीं मिलाने के फैसले पर कायम रहेगा भारत

Add Zee News as a Preferred Source


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के प्रति भारत की ‘हाथ न मिलाने की नीति’ में कोई बदलाव नहीं होगा और इस बात की संभावना बहुत कम है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के दौरान और मैच के बाद अपने पाकिस्तानी समकक्ष सलमान अली आगा से हाथ मिलाएंगे। पहलगाम आतंकी हमलों के बाद भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया था. तब से, भारतीय क्रिकेटरों (पुरुष और महिला दोनों) ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है.

हैंडशेक विवाद पर सूर्या ने क्या कहा?

पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से पहले जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हैंडशेक विवाद पर सवाल पूछा गया तो सूर्या ने बेहद मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अब इसके लिए 24 घंटे इंतजार कीजिए. इस पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं? हम क्रिकेट खेलने आए हैं. हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे. उन सभी फैसलों पर हम कल विचार करेंगे, इंतजार कीजिए. अच्छे से खाना खाकर सो जाइए.

सलमान अली आगा ने क्या कहा?

दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस मामले पर कहा कि क्रिकेट को सही भावना से खेला जाना चाहिए. मेरी निजी राय शायद मायने न रखती हो, लेकिन क्रिकेट को उसी तरह खेला जाना चाहिए जैसे इसे हमेशा से खेला जाना चाहिए. आगे क्या करना है, यह तय करना उन्हीं पर निर्भर है.

कोलंबो के आर प्रेमदासा में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जो भी टीम स्पिन से दम दिखाएगी, वो मुकाबले में आगे रहेगी. भारत ने कोलंबो में अभी तक 15 T20I मुकाबले खेले हैं. जिनमें से 11 जीते हैं और केवल चार हारे हैं, जो श्रीलंकाई परिस्थितियों में उनकी निरंतरता को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर ‘तांडव’ मचाएंगे अभिषेक शर्मा, हर गेंद पहुंचा रहे स्टेडियम पार, VIDEO देख कांप जाएगा पाकिस्तान!

 



Source link