Last Updated:
Virat Kohli gifted Rahmanullah Gurbaz two bats : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान की टीम को डबल सुपर ओवर में मिली हार के बाद एक ऐसा काम किया जिसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को अपना दो बल्ला गिफ्ट किया.
विराट कोहली ने अफगानिस्तान के गुरबाज को गिफ्ट किया दो बैट
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे शानदार प्रदर्शन करने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज को दो बैट गिफ्ट किए. अफगानिस्तान की टीम ने गजब का खेल दिखाया और डबल सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला. अफगानिस्तान जीत नहीं सकी, लेकिन गुरबाज की पारी ऐसी रही जिसे उनके देश की क्रिकेट याद रखेगी.
अफगान स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “इतना शानदार तोहफा देने के लिए शुक्रिया @virat.kohli भाई. आप सिर्फ एक लीजेंड नहीं, बल्कि हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं.” गुरबाज का यह भावुक संदेश दिखाता है कि वह क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक के लिए कितनी इज्जत और सम्मान रखते हैं.
View this post on Instagram