भारत और पाकिस्तान के बीच आज जबरदस्त टक्कर थी. टीम इंडिया ने रिकॉर्डतोड़ 8वीं बार पाक को टी20 विश्व कप में हराकर अपने नाम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत का पलड़ा एक बार फिर भारी रही और पाक को 61 रनों से हराकर इतिहास कायम रखा. टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे ईशान किशन ने 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए इस मैच को एकतरफा बनाते हुए भारत को मौजूदा टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी जीत दिलाने का काम किया है. बहरहाल, आज हम यहां बात कर रहे हैं भारतीय टीम के मैच विनर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड के बारे में. जिन्हें किशन के दादा जी ने अप्रूबल दे दिया है. दादा जी ने पोते की पसंद को मंजूरी दे दी है. तो ऐसे में हम जानेंगे कौन हैं किशन कि चर्चित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया.
परिवार की रजामंदी
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की निजी जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उनके दादा अनुराग पांडे ने मॉडल अदिति हुंडिया के साथ ईशान के रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर लिया है. बिहार के औरंगाबाद में रहते हुए अनुराग पांडे ने साफ शब्दों में कहा कि परिवार ईशान की पसंद का पूरा सम्मान करता है और जिस लड़की को वह चुनेंगे, उससे शादी के लिए परिवार तैयार है. उन्होंने यह भी माना कि अदिति हुंडिया ही ईशान की गर्लफ्रेंड हैं और वह पेशे से मॉडल हैं.परिवार की इस मंजूरी के बाद अब दोनों के रिश्ते को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है.
कौन हैं अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं. वह साल 2017 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुपरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था.वह पहली बार साल 2018 में चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने ‘मिस सुप्रानेशनल इंडिया’ का ताज अपने नाम किया था. उस जीत के बाद से ही वह लगातार लाइमलाइट में बनी रहीं.अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समय-समय पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं.
पोते की खुशी में दादा खुश
अनुराग पांडे ने खुली सोच दिखाते हुए कहा, “बच्चों की खुशी सबसे ज़रूरी है, हमें वही रिश्ता मंजूर होना चाहिए जिसमें वे खुश रहें. ”गौरतलब है कि ईशान और अदिति का नाम लंबे समय से साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की तरफ से इस तरह का साफ और सार्वजनिक बयान पहली बार सामने आया है.
ये भी पढ़ें: ‘हार्दिक पांड्या होगे फरहान के…,’ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज की जमकर उड़ी खिल्ली, भारत का जलवा बरकरार