बड़वानी में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया: महाशिवरात्रि पर अभिभाषक संघ ने बांटी 35 क्विंटल खिचड़ी – Barwani News

बड़वानी में शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया:  महाशिवरात्रि पर अभिभाषक संघ ने बांटी 35 क्विंटल खिचड़ी – Barwani News




महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को बड़वानी के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। “ओम नमः शिवाय” और “बम भोले” के जयघोष के साथ, हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट पर पुण्य स्नान किया और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। राजघाट रोड पर 35 क्विंटल साबूदाना खिचड़ी बांटी। शहर के समीप नर्मदा तट राजघाट पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। राजघाट रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के सामने मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। राजघाट स्थित नर्मदा नदी में सुबह से दोपहर तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। बांध का बैकवाटर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण नया घाट डूबा हुआ था, जिससे श्रद्धालुओं ने सुविधाजनक स्थानों पर स्नान किया। स्नान के बाद, भक्तों ने ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर और अन्य शिवालयों में जलार्पण व पूजा-अर्चना की। कई समितियों द्वारा प्रसादी और निशुल्क चाय का वितरण भी किया गया। श्रद्धालु कार, बाइक और निशुल्क यात्री बसों से राजघाट पहुंचे। हजारों लोग शहर व आसपास के क्षेत्रों से पैदल भी आते-जाते दिखे। पुलिस और यातायात पुलिस ने पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। अभिभाषक संघ कराई प्रसादी वितरित “हर हर महादेव” और “नर्मदे हर” के जयघोष से पूरा तट गुंजायमान रहा। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। राजघाट रोड पर अभिभाषक संघ ने 21वें वर्ष में 35 क्विंटल साबूदाने की प्रसादी वितरित की, जिसके लिए लंबी कतारें लगीं। अन्य स्थानों पर भी प्रसादी वितरण किया गया।



Source link