भिंड में नेशनल हाईवे के बायपास पर युवक कौ रौंदा: तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत – Bhind News

भिंड में नेशनल हाईवे के बायपास पर युवक कौ रौंदा:  तेज रफ्तार दूध टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत – Bhind News




भिंड के नेशनल हाईवे बायपास पर रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश सिंह भदौरिया (30) निवासी विनोद नगर कॉलोनी, भिंड के रूप में हुई है। वह पल्सर बाइक से बाजार की ओर जा रहा था, तभी हाथी गड्ढा क्षेत्र के पास पीछे से आए तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और टैंकर उसे रौंदते हुए आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सामान्य गति से चल रहा था, तभी टैंकर चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कांवड़ लेकर शनिवार को भिंड आया था पुलिस ने बताया कि मृतक आकाश सिंह भदौरिया शनिवार को ही कांवड़ लेकर भिंड शहर आया था। रविवार को किसी आवश्यक कार्य से वह बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर निकला था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। इधर, फूफ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दूध टैंकर को पकड़ लिया है। हालांकि हादसे के समय टैंकर चला रहा चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।



Source link