झाबुआ जिले के रानापुर स्थित शनि मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिदेव का विशेष श्रृंगार किया गया। इस बार शनिदेव को शिव अवतार के रूप में सजाया गया, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में शनिदेव के साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी भी स्थापित की गई थी। इस झांकी को देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर ‘शिव-शनि’ के जयकारों से गूंज उठा। शनिदेव के साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी प्रस्तुत किए इस विशेष आयोजन और श्रृंगार के मुख्य लाभार्थी बंसीलाल नारायण जी राठौड़ रहे। उनके सौजन्य से यह झांकी तैयार की गई। भगवान के इस स्वरूप को तैयार करने में समाज के युवाओं और मंदिर के पुजारी ने सहयोग किया। देखिए 3 तस्वीरे… युवा अनिल नारायणलाल राठौड़ और राजा अशोक राठौड़ ने पुजारी आशीष जोशी के मार्गदर्शन में इस झांकी को सजाने में मेहनत की। मंदिर आए दर्शनार्थियों ने इस कलात्मक प्रस्तुति और युवाओं के प्रयास की सराहना की।
Source link