Last Updated:
Ralamandal Chowk Flyover: इंदौर के रालामंडल चौराहे पर लगने वाले लंबे जाम से राहत देने के लिए सिक्स लेन ब्रिज की एक साइड ट्रैफिक के लिए खोल दी गई है. 4 दिनों की लोड टेस्टिंग के बाद इसे शुरू किया गया, जिससे चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव आधा हो गया है और जाम की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. हालांकि, सुरक्षा इंतजामों को लेकर अभी भी सवाल उठ रहे हैं.
Ralamandal Chowk Flyover: राणा मांडल चौराहे पर लगने वाला जाम बाईपास से गुजरने वालों के लिए सर दर्द बना हुआ है. यहां इंदौर के इतिहास का अब तक का सबसे लंबा 40 घंटे का जाम भी लग चुका है लेकिन अब इससे छुटकारा मिल जाएगा. क्योंकि रालामंडल ब्रिज की एक साइट को खोल दिया गया है. हालांकि, सुरक्षा के इंतजाम को लेकर इस पर सवाल उठ रहे हैं. NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव ने हमें बताया कि रालामंडल चौराहे पर काफी जाम लग रहा था लेकिन जैसे ही इस सिक्स लेन ब्रिज के एक साइड का काम पूरी हुआ करीब 4 दिनों तक लोड टेस्टिंग करने के बाद इसके एक तरफ का ट्रैफिक खोल दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया ताकि चौराहे पर एक्रॉस होने वाला ट्रैफिक आधा हो जाए इसके चालू होने जाम की स्थिति अब काफी कम हो चुकी है.
दूसरे लेन में काम चल रहा
फिलहाल, रालामंडल से तेजाजी नगर तरफ जाने वाली साइड को खोला गया है जबकि दूसरे लेन में काम चल रहा है. देवास तरफ जाने वाले लोगों को अभी सर्विस लेना ही इस्तेमाल करना पड़ रहा है. जिस साइड को खोला गया है वहां अभी फिनिशिंग का काम बचा हुआ है. डिवाइडर अभी पूरी तरह नहीं बने हैं, जिसे बोरियां रखकर बनाया गया है. मीडियन भी क्लियर नहीं हैं. वहीं, लाइटिंग भी लगाई जानी बाकि है. इसपर प्रवीण यादव ने हमें बताया कि जल्दी इन कामों को भी पूरा कर लिया जाएगा. फिलहाल, जनता की सुविधा को देखते हुए से जल्द शुरू किया गया है.
डेढ़ साल की देरी से चल रहा जब यह 6 लेन बायपास बना था तो तिल्लौर और रालामंडल की तरफ जाने वाले लोगों को काफी घूम कर जाना पड़ता था. इसके बाद लोगों ने यहां डिवाइडर को तोड़ कर जाना शुरू कर दिया था जिसे हादसे होते थे. उसके बाद इस फ्लाईओव को बनाया जाना तय हुआ था. 2024 महेश का निर्माण पूरी तरह से हो जाना चाहिए था लेकिन अधिकारियों के मुताबिक जून तक इसकी दोनों साइड वाहनों के लिए चालू कर दी जाएगी. अभी यहां घंटों जाम लगता है. दोनों साइड शुरू होने से रोजाना यहां से निकलने वाले 1 लाख वाहनों को फायदा मिलेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें