रुद्राक्ष महोत्सव में बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

रुद्राक्ष महोत्सव में बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती


Last Updated:

Sehore News: रुद्राक्ष महोत्सव में आज (रविवार) एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया. आईसीयू में इलाज चल रहा है.

Zoom

बुजुर्ग श्रद्धालु को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

रिपोर्ट- प्रदीप चौहान, सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं. इस समय वहां एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद हैं. आज (रविवार) धाम में एक बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो गई. आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. डॉक्टर बुजुर्ग का इलाज कर रहे हैं. दरअसल आज फिर कथा पंडाल में मौजूद एक बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें पहले कुबेरेश्वर धाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया. जिसके बाद बुजुर्ग की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया. उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है.

बता दें कि शनिवार को महोत्सव के पहले दिन नागदा से आए एक बुजुर्ग को स्टेशन पर हार्ट अटैक पड़ गया था. दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत हो गई थी. बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक हैं पंडित प्रदीप मिश्रा
गौरतलब है कि सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन हो रहा है. अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 14 फरवरी से 20 फरवरी तक शिव महापुराण की कथा कर रहे हैं. कथा शुरू होने से पहले ही धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका था. मुख्य डोम में लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु बैठ सकते हैं. 13 फरवरी तक उस डोम में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके थे. कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है. श्रद्धालुओं का आना अभी भी जारी है.

लगाई गई है 2000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
भव्य रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर इस बार पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है. पूरे आयोजन के लिए प्रदेश भर से आए 2000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से लेकर कुबेरेश्वर धाम तक के पूरे इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. कुल मिलाकर महोत्सव को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link