वो 9 गेंदें, जिसने पाक की खोदी ‘कब्र’, भारत की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

वो 9 गेंदें, जिसने पाक की खोदी ‘कब्र’, भारत की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट


होमखेलक्रिकेट

वो 9 गेंदें, जिसने पाक की खोदी ‘कब्र’, भारत की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

Last Updated:

Turning Point: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाई.इस जीत से भारतीय टीम सुपर 8 राउंड में पहुंच गई.बल्लेबाजी में जहां इशान किशन हीरो रहे वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की वो 9 गेंदें रहीं जिसने पाकिस्तान के 3 विकेट निकाले. जो भारत की जीत के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट रहे.

Zoom

हार्दिक पंड्या और बुमराह की वो 9 गेंदें जो भारत की जीत के टर्निंग पॉइंट बनीं.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप में अजेय अभियान जारी है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर 8 दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया. भारत की इस जीत में इशान किशन ने बल्लेबाजी में धमाल मचाया वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की वो आठ गेंदें रहीं जिसके बीच पाकिस्तान ने अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए. भारत की जीत में यही गेंदें गेम चेंजर साबित हुईं. बुमराह ने अपने पहले ओवर में ही दो विकेट लिए जबकि पंड्या ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तानी ओपनर को आउट कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.इशान को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. पाकिस्तान की टीम के लिए नामीबिया के खिलाफ खेला जाने वाला मैच अब करो मरो का हो गया है.अगर पाकिस्तान को उसके आखिरी लीग मैच में नामीबिया हरा देती है तो फिर पाक टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी.

कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहला ओवर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) से फेंकवाया.पंड्या ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान को आउट कर पाकिस्तान की शुरुआत बिगाड़ दी. इसके बाद बुमराह (Bumrah) ने पाकिस्तान की पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर इनफॉर्म सैम अयूब को आउट कर पाकिस्तान को झटके पर झटका दिया.बुमराह ने अपने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान के हौसले पस्त कर दिए. यही वो नौ गेंदें थी जिसके अंदर पाकिस्तान ने अपने तीन बड़ विकेट गंवाए.

हार्दिक पंड्या और बुमराह की वो 9 गेंदें जो भारत की जीत के टर्निंग पॉइंट बनीं.

बाएं हाथ के ओपनर इशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया. भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या (16/2), वरुण चक्रवर्ती (17/2), जसप्रीत बुमराह (17/2) और अक्षर पटेल (29/2) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. उनके अलावा सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने दूसरे ओवर में 13 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए. पंड्या ने पारी का पहला ओवर मेडन फेंका और साहिबजादा फरहान (00) को मिड ऑन पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया. बुमराह की पहली गेंद पर सईम (06) ने छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. इसी ओवर की अंतिम गेंद पर कप्तान सलमान अली आगा (04) भी मिड ऑन पर पंड्या को बेहद आसान कैच दे बैठे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link