सड़क हादसे में घायल पत्नी की 15 दिन बाद मौत: सिंगाजी परचरी से लौटते समय पति की पहले ही हो चुकी थी मौत – Harda News

सड़क हादसे में घायल पत्नी की 15 दिन बाद मौत:  सिंगाजी परचरी से लौटते समय पति की पहले ही हो चुकी थी मौत – Harda News




खंडवा जिले के किल्लोद थाना क्षेत्र में 1 फरवरी को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गायत्री विश्वकर्मा (45) की 14 फरवरी की रात एम्स भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनके पति गौरीशंकर विश्वकर्मा (50) की घटना वाले दिन ही मौत हो गई थी। हरदा के विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी गौरीशंकर विश्वकर्मा पेशे से ड्राइवर थे। वह अपनी पत्नी गायत्री विश्वकर्मा के साथ 1 फरवरी शनिवार को संत सिंगाजी महाराज की परचरी कथा में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय खिरकिया मार्ग पर उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद घायलों को तुरंत किल्लोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, हरदा ले जाते समय रास्ते में ही गौरीशंकर विश्वकर्मा की मौत हो गई थी। पत्नी गायत्री विश्वकर्मा को पेट में अंदरूनी चोटें आई थीं, जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर भोपाल रेफर किया गया था। उनके बेटे हरीश विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी माँ के दो ऑपरेशन हुए थे, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद बीती रात करीब एक बजे उनकी भी मौत हो गई।



Source link