सिंगरौली के रिहायशी इलाके में दिखा जंगली जानवर: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बताया जंगली बिल्ली; सावधानी बरतने की अपील – Singrauli News

सिंगरौली के रिहायशी इलाके में दिखा जंगली जानवर:  ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बताया जंगली बिल्ली; सावधानी बरतने की अपील – Singrauli News




सिंगरौली जिले के ग्राम गहिलगढ़ पश्चिम में एक जंगली जानवर दिखने से हड़कंप मच गया है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में इस जानवर को इंसानी बस्ती के पास घूमते देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, जिसे कई लोग सोशल मीडिया पर तेंदुआ बता रहे हैं। वहीं वन विभाग ने उसे जंगली बिल्ली बता रहा है। जंगल सिमटने से बढ़ी चिंता ग्रामीणों का कहना है कि कोयला खदानों और अन्य गतिविधियों के कारण जंगल कम होते जा रहे हैं। इसी वजह से जंगली जानवर भोजन और ठिकाने की तलाश में गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। लोगों को अपने मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। हालांकि, वन विभाग ने स्थिति का जायजा लिया है। विभाग ने बताया जंगली बिल्ली सोशल मीडिया पर चल रही तेंदुए की खबरों के बीच वन विभाग ने स्थिति साफ की है। मध्यप्रदेश वन विभाग के एसडीओ एनके त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो में दिख रहा जानवर तेंदुआ नहीं, बल्कि एक जंगली बिल्ली है। उन्होंने जानवर के आकार और चलने के तरीके के आधार पर इसकी पुष्टि की है। विभाग के अनुसार यह कोई बड़ा शिकारी जानवर नहीं है। सावधानी बरतने की अपील एहतियात के तौर पर वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें। साथ ही, किसी भी वन्य प्राणी के दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।



Source link