हार पर शर्मिंदगी छिपाने के लिए क्या बोले सलमान आगा, जानें किसे बनाया विलेन

हार पर शर्मिंदगी छिपाने के लिए क्या बोले सलमान आगा, जानें किसे बनाया विलेन


होमखेलक्रिकेट

हार पर शर्मिंदगी छिपाने के लिए क्या बोले सलमान आगा, जानें किसे बनाया विलेन

Last Updated:

Salman Agha statement on defeat against India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बताया कि उनकी रणनीति फेल हो गई. हालांकि, सलमान आगा ने मैच में अपने स्पिन गेंदबाजों का बचाव किया और कहा कि उन्होंने अच्छा खेल दिखाया. मैच में पाकिस्तान को भारक ने 61 रनों से हराया.

Zoom

पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सबसे मैच में भारत ने पाकिस्तान पर 61 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजी में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 20 ओवर में 175 रन पर रोक दिया, लेकिन इसके जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 18 ओवर में सिर्फ 114 रन ही बना पाई.

भारत के खिलाफ मिली इस शर्मनाक हार से सलमान आगा हताश नजर आए. मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि पावर प्ले में तीन-चार विकेट गंवाने के बाद आप मैच में पीछा ही करते रह जाते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम चार स्पिनर्स के उतरे लेकिन उनका दिन अच्छा नहीं था. कुछ हिस्सों में योजनाओं को अच्छी तरह लागू नहीं कर पाए. बल्ले से हमने अच्छी शुरुआत नहीं की. अगर आप पावरप्ले में तीन-चार विकेट खो देते हैं तो आप हमेशा मैच में पीछा ही करते रह जाते हैं.’’

सलमान आगा की मैच में प्लानिंग हुई फेल

सलमान ने माना कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर थी लेकिन उनके खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए. उन्होंने कहा, ‘‘पहली पारी में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी और गेंद भी ग्रिप कर रही थी. दूसरी पारी में पिच बेहतर खेली लेकिन हमने स्थिति के हिसाब से गेंदबाजी नहीं की और हमने बल्ले से भी उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए.’’

पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, ‘‘कुछ दिनों में हमारा एक मैच है और हमें उसका इंतजार है. हमें उसे जीतकर क्वालीफाई करना होगा.’’ पाकिस्तान को अपना अंतिम मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है और उसे सुपर आठ में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना होगा. भारतीय टीम ने ग्रुप चरण के तीन मैचों में जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link