IND VS PAK:भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है. यह महामुकाबला श्रीलंका के कोलंबो आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया इस हाईवोल्टेज मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है.दोनों देशों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने की उम्मीद है. भारत और पाक के मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तानों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के कंधों पर आज बड़ी जिम्मेदारी होगी. बहरहाल, हम बात कर रहे हैं यहां पर भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में. दोनों ही स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए लंबे अर्शे से खेलते आए हैं. साल 2024 में दोनों ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इस विश्व कप दोनों ही दिग्गजों के बगैर पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया खेलने उतरेगी.यह 19 सालों में पहला मौका होगा जब दोनों ही धुरंधर टीम में नहीं मौजूद होंगे.
19 सालों में पहली बार ऐसा
आखिरी बार साल 2007 में डरबन में खेले गए मुकाबले के दौरान बॉल आउट से टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. बता दें कि इस मुकाबले में रोहित और विराट दोनों ही नहीं खेले थे. इसके बाद से साल 2007 के टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने 30 रनों की बहुमूल्य पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. इसके बाद से टीम इंडिया के लिए दोनों ही खिलाड़ियों ने साल 2024 में लगभग सभी मुकाबलों में शिरकत की थी. बता दें कि 19 सालों में यह पहला मौका होगा जब दोनों दिग्गजों के बिना टीम इंडिया खेलेगी.
विराट कोहली के शानदार आंकड़े
बात करें अगर विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ आंकड़ों कि तो कोहली ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैच खेले हैं. 11 मैचों में 70.90 की धमाकेदार औसत से 492 रन बनाने का कारनामा किया है. कोहली के द्वारा साल 2022 टी20 विश्व कप के दौरान मेलबर्न में खेली गई धमाकेदार पारी को भला कौन ही भूल सकता है. यह उनका पाक के खिलाफ विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर भी रहा है.
रोहित शर्मा के पाक के खिलाफ आंकड़े
रोहित ने पाक के खिलाफ साल 2007 से 2024 तक 12 मैचों में शिरकत करते हुए 127 रन बनाने का कारनामा किया है.इसमें उनका बेस्ट स्कोर 30 रनों का ही रहा है जो कि साल 2007 के फाइनल मुकाबले में आया था. उनके पारी की बदौलत टीम इंडिया बोर्ड पर 157 रन लगाने में कामयाब रही थी. रोहित भारतीय टीम के बड़े मैच विनर में से एक रहे हैं. बहरहाल, आपको बता दें कि इस विश्व कप में वह टी20 वर्ल्ड कप के ब्रांड एम्बेसडर हैं. 7 फरवरी को विश्व कप के ओपनिंग सेरेमनी में भी रोहित शर्मा मौजूद रहे थे.
ये भी पढ़ें: IND VS PAK: विराट की तरह पारी ही तय करेगी भारत-पाक विजेता की तस्वीर, पूर्व खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान